MUZAFFARNAGAR-एमआईटूसी कंपनी के खिलाफ डीएम से शिकायत

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के साथ काम कर रही एमआईटूसी कंपनी द्वारा एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिये जाने के कारण हंगामा जारी है। शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर अपनी पीड़ा उनको बताई और ज्ञापन सौंपते हुए कंपनी पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग करते हुए नौकरी से निकाले गये कर्मचारियों को जॉब वापस दिलाने का आग्रह किया।

नगरपालिका के साथ अनुबंध के आधार पर दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी कूड़ा निस्तारण के लिए काम कर रही है। इसमें कंपनी के साथ करीब 300 कर्मचारी लगे हुए हैं। पिछले दिनों हड़ताल और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए कंपनी ने 10 चालकों और 3 सुपरवाईजरों को नौकरी से हटा दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने भी कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वो आरोप लगा रहे हैं कि कंपनी के लोगों ने यूजर चार्ज, ईएसआई, पीएफ आदि में करोड़ों रुपये का घपला करने के आरोप लगाये गये हैं।

शुक्रवार को इन्हीं ओरोपों को लेकर कर्मचारी डीएम उमेश मिश्रा से मिले और ज्ञापन सौंपा, इसमें बताया गया कि कंपनी द्वारा शहर में बनाये गये जोन तीन में यूजर चार्ज वसूलने के बाद सुपरवाईजरों ने कंपनी कार्यालय पर जमा करा दिया, लेकिन इसके बाद भी उन पर पैसा बकाया दिखाया जा रहा है। जोन इंचार्ज कुलदीप पुण्डीर, अनुभव त्यागी और निशांत प्रजापति पर आरोप लगाया कि वो सुपरवाइजरों से हर माह रुपये मांगते हैं। वेतन समय से नहीं दिया जाता है। देयकों की कटौती वेतन से करने के बावजूद भी वो पैसा सम्बंधित मद में उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ईएसआई मद में कटौती का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। यह पैसा कंपनी और कंपनी के साथ काम कर रहे लोग घालमेल कर गये हैं। कर्मचारियों ने इसकी जांच कराये जाने की मांग की है। इस दौरान मुख्य रूप से संदीप, जितेन्द्र, संजय, आजाद, अंश वशिष्ठ, संदीप कुमार, ओमवीर सिंह आदि कर्मचारी शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में सैफई जैसा सपा का परिवारवादः संजीव बालियान

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  प्रधानों की सरकार से दो टूक-समय पर चुनाव, नहीं तो कायम रखी जाये कुर्सीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पौत्री से छेड़छाड़ पर की थी नेपाली बहादुर की हत्यावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »