1 जुलाई से रेल किराया महंगा, AC-नॉन AC दोनों में बढ़ोतरी तय

नई दिल्ली – रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 1 जुलाई से रेलवे किराए में बढ़ोतरी होने जा रही है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास (जैसे AC 2-tier, AC 3-tier) में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जा सकती है। यह जानकारी इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से दी है।

Contents
इसे भी पढ़ें:  निसार सैटेलाइट लॉन्च: NASA-ISRO का महंगा और सबसे शक्तिशाली पृथ्वी अवलोकन मिशन

रेलवे ने यह फैसला बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए लिया है। सरकार ने पिछले पांच सालों से यात्री किराए में कोई बदलाव नहीं किया था। आखिरी बार 2020 में रेलवे ने किराया बढ़ाया था। अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी मामूली है ताकि आम यात्रियों पर अतिरिक्त भार न पड़े।

क्या बदलेगा?

  • नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में प्रति किमी 1 पैसा बढ़ेगा।
  • एसी क्लास में प्रति किमी 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।
इसे भी पढ़ें:  एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

बढ़ोतरी का असर:

500 किमी की यात्रा में:

  • नॉन-एसी में ₹5 ज्यादा
  • एसी में ₹10 ज्यादा

1000 किमी की यात्रा में:

  • नॉन-एसी में ₹10 ज्यादा
  • एसी में ₹20 ज्यादा

किन यात्रियों को राहत?

  • 500 किमी तक की सेकंड क्लास यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
  • यानी छोटी दूरी की यात्रा करने वालों पर इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें:  तिरुपति मंदिर के बाद अब मथुरा में भी प्रसाद को लेके सवाल , जाने पूरा मामला

नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी और इस तारीख के बाद जो टिकट बुक किए जाएंगे, वे नई दरों के हिसाब से ही होंगे। रेलवे का उद्देश्य राजस्व में सुधार लाना है, लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। इसलिए यह बदलाव चुनिंदा दूरी और श्रेणियों पर लागू किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *