तिरुपति मंदिर के बाद अब मथुरा में भी प्रसाद को लेके सवाल , जाने पूरा मामला

लखनऊ . मथुरा-वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में चढ़ने वाले प्रसाद की क्वॉलिटी पर सवाल उठाया है, यह सवाल सपा सांसद डिंपल यादव ने उठाया. जिस के बाद प्रशासन ने मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के मंदिरों से प्रसाद के 13 सैंपल लिए हैं. आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी वाले घी के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद पुरे देश में हिंदू संगठन और संत लगातार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जिसके बाद अब सपा संसद डिम्पल यादव ने मथुरा-वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भोग के तौर पर चढ़ने वाले पेड़े में मिलावट को लेकर आरोप लगाया . जिसके के बाद प्रशासन ने मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के मंदिरों से प्रसाद के 13 सैंपल लिए हैं. 

इसे भी पढ़ें:  अहमदाबाद विमान हादसा: मेडिकल कॉलेज में गिरा एयर इंडिया का विमान, 5 स्टूडेंट्स की मौत

संसद डिंपल यादव ने कहा की खाद्य विभाग की अनदेखी के कारण मिलावटी खाद्य पदार्थ और तेल लोगों को गंभीर बीमारी का कारण बन रहे हैं। खाद्य विभाग इस पर लापरवाही बरत रहा है और चुप है। सरकार को मामलों में जांच करानी चाहिए। बतादे आपको की बांके बिहारी के दरबार में रोज करीब 50 हजार भक्त पहुंचते हैं. 162 साल पुराना ये वो मंदिर है जहां भगवान कृष्ण के आशीर्वाद के लिए सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक आते हैं. यहाँ आने वाला कोई भी श्रद्धालु बिना पेड़ा लिए वहां से वापस नहीं आता, लेकिन इस पेड़े में मिलावट की खबरों के बाद से भक्तों के मन में कई तरह के सवाल हैं.

इसे भी पढ़ें:  कारगिल विजय दिवस 2025: वीरों के शौर्य को नमन, मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की अमर कहानी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *