पाकिस्तान ने स्वीकार किया, भारत ने किया बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। पहलगाम में निर्दोष महिलाओं का सिंदूर उजाड़कर आतंक फैलाने वाले कायरों को जवाब देने के लिए भारतीय सेना की स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान में पूरी खलबली मची है। भारत ने फिर भी रिहाइशी इलाकों को छोड़कर आतंक के लॉन्च पैड बने आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। भारत की इस कार्यवाही पर बिलबिलाये पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जवाब देने की गीदड़ भभकी दी है।

भारत ने सात मई को एक बजे सट्राइक शुरू की और 25 मिनट में पाक को ऐसा जवाब दिया, जो वो हमेशा याद रखेगा। इसके करीब दो घंटे बाद पाक पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के पांच ठिकानों पर हमला होने की पुष्टि की है। अपने पोस्ट में पाक पीएम ने कहा कि दुश्मन ने पाकिस्तान के भीतर पांच स्थानों पर हमला किया है। पाकिस्तान को इस अकारण भारतीय हमले का निर्णायक जवाब देने का पूरा अधिकार है। पूरा देश अपने सशस्त्र बलों के पीछे एकजुट है।

इसके साथ ही पाकिस्तान सेना के अफसरों ने मगरमच्छ के आंसू बहाना शुरू कर दिया है। डॉन न्यूज के अनुसार इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच तीव्र तनाव के बीच भारत ने कोटली, बहावलपुर और मुजफ्फराबाद में मिसाइल हमले किए हैं। यह एक कायरतापूर्ण हमला है। उन्होंने सुबह 4.08 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए खुद कबूल किया कि भारत की ओर से छह इलाकों में विभिन्न हथियारों से कुल 24 ठिकानों को निशाना बनाया गया। कहा कि इन छह इलाकों में हमारे क्षति आकलन के आधार पर आठ पाकिस्तानी मारे गए हैं। 35 घायल हुए हैं और दो लापता हैं।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का एलान किया, हवाई हमले किए

बंग्लादेश मुक्ति संग्राम के बाद पहली बार बड़ी कार्यवाही

नई दिल्ली। भारत ने 1971 के बाद पहली बार पाकिस्तान पर ऐसा हमला किया है, जिसमें थल-वायु और नौसेना ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। सेना ने समन्वय के साथ जिस ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है, उसमें केवल आतंकवादी ठिकानों पर अत्याधुनिक मिसाइलों से स्ट्राइक की गई है। 1971 के बाद पहली बार भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए। 1971 में हुए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में संयुक्त रूप से काम किया है। 

इसे भी पढ़ें:  यूनियन कार्बाइड का 337-टन जहरीला कचरा 40 साल बाद हटा

Also Read This

पूर्व मंत्री के बेटे पर रहमोकरम में सवालों में फंसी मुजफ्फरनगर पुलिस ने दी सफाई

मां-बेटी से छेड़छाड़ में वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ था मुकदमा, परिजनों के आरोपों पर एसपी सिटी ने दी सफाई, कहा-गंभीर एक्शन लिया मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात के समय घर के बाहर पाॅश कालोनी नई मंडी में टहल रही युवती और उसकी मांग के साथ हुई छेड़छाड़ की एक घटना ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। आरोपियों की पहचान और उनकी राजनीतिक रसूख वाली पहुंच के दबाव में हाईप्रोफाइल मामले में उनको त्वरित जमानत ने पूरे मामले को राजनीतिक रंग दे दिया, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर असंतोष में नजर आया। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे

Read More »
UP IAS transfer list 2026

UP IAS transfer: सहारनपुर-शामली समेत 15 जिलों के DM बदले

UP IAS transfer list 2026लखनऊ:UP IAS transfer के तहत उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में सहारनपुर, शामली, आगरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। सरकार ने करीब 40 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में 15 जिलों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, जबकि कुछ अफसरों को सचिवालय और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती दी गई है। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का एलान किया, हवाई

Read More »

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 44 ASP के तबादले, ‘लेडी सिंघम’ श्रेष्ठा ठाकुर ATS में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 44 एडिशनल एसपी (ASP) के तबादले कर दिए हैं। इस महत्वपूर्ण सूची में 33 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें हाल ही में डिप्टी एसपी (DSP) से एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति मिली थी। ​तबादला सूची सामने आने के बाद नोएडा, कानपुर और लखनऊ जैसी अहम इकाइयों में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई ऐसे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है जो अपने कामकाज के तरीके को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ​श्रेष्ठा ठाकुर को मिली ATS लखनऊ की जिम्मेदारी इस यूपी पुलिस तबादला सूची में सबसे ज्यादा चर्चा बागपत

Read More »
उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को राहत, जीरो बैलेंस पर 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली।

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: जीरो बैलेंस पर तुरंत नहीं कटेगी बिजली | UP Smart Meter News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उठ रहे सवालों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार ने राहत वाला फैसला लिया है। अब जीरो बैलेंस होते ही बिजली सप्लाई तुरंत बंद नहीं होगी। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए हैं कि 2 किलोवाट तक के भार वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अधिकतम 3 दिन या 200 रुपये तक की सीमा तक बाधित न किया जाए। यह फैसला लखनऊ स्थित शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में सामने आया। बैठक में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उपभोक्ता शिकायतें, बैलेंस खत्म होने के बाद होने वाली परेशानी और मीटर बदलने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा

Read More »
गाजियाबाद पुलिस एनकाउंटर में 4 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर।

गाजियाबाद एनकाउंटर: 4 साल की भांजी के रेपिस्ट मामा को यूपी पुलिस ने किया ढेर

गाजियाबाद (गाजियाबाद एनकाउंटर): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जघन्य अपराध के एक आरोपी को मार गिराया है। अपनी ही 4 साल की सगी भांजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी मामा को पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर (गाजियाबाद एनकाउंटर) में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए आरोपी की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। इस खौफनाक वारदात के बाद से ही वह फरार था और यूपी पुलिस (UP Police) ने उस पर

Read More »