हैदराबाद- हैदराबाद में एक 21 साल की यूट्यूबर ने आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान कोमली के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह प्रेम प्रसंग में नाकामी के कारण तनाव में थी। करीब एक साल पहले उसका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोमली ने बुधवार को मणिकोंडा की चित्रापुरी कालोनी में अपने चाचा के घर पर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थी। यह घटना रायदुर्गम पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई। कोमली के परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। कोमली मल्लारेड्डी यूनिवर्सिटी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और साथ में पार्ट-टाइम यूट्यूब के लिए वीडियो भी बनाती थी। वह तीन साल से निखिल रेड्डी नाम के एक यूट्यूबर के साथ रिश्ते में थी। निखिल भी विशाखापत्तनम का रहने वाला है। करीब एक साल पहले दोनों में कुछ मतभेदों के कारण ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद से कोमली गहरे तनाव में रहने लगी थी। परिवार वालों ने बताया कि उसने छह महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। परिवारजनों का दावा है कि दो दिन पहले निखिल ने उसे फोन किया था, जिसके बाद दोनों में बहस हुई। इसके बाद जब घर में कोई नहीं था, तो कोमली ने साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,





