शिखर धवन को ईडी ने किया तलब…. गैरकानूनी बेटिंग एप मामले में पूछताछ 

नईदिल्ली। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या शिखर धवन ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को एक कथित अवैध बेटिंग ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए आज तलब किया है। यह मामला वनएक्सबेट नामक आनलाइन प्लेटफार्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि धवन ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। 39 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम इस एप से कुछ विज्ञापनों के जरिए जुड़ा बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अनुसूचित जाति का दर्जा खोने के बाद वापसी कैसे? सुप्रीम कोर्ट की शर्तें
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *