अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत: 32 अंजुमनों ने किया मातम का ऐलान

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद वाराणसी का शिया समाज गहरे शोक में डूब गया है। इमाम-ए-जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने एक सप्ताह के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान खुशी के कार्यक्रम नहीं होंगे और समाज के लोग अपनी दुकानें बंद रखकर सामूहिक मातम मनाएंगे। शहर की 32 अंजुमनों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई है। इमामबाड़ों और मस्जिदों में विशेष दुआओं का सिलसिला जारी है। मौलाना जफर हुसैनी ने कहा कि खामेनेई दुनियाभर में फैले शिया समाज के बड़े धर्मगुरु और मार्गदर्शक थे। उनकी शहादत से पूरी कौम को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे। लोग काले कपड़े पहनकर मातम मनाएंगे और मजलिसों का आयोजन करेंगे। दोषीपुरा के मोहम्मद हुसैन ने कहा कि खामेनेई ने पूरी जिंदगी इंसाफ और मजलूमों की आवाज बुलंद करने के लिए संघर्ष किया। उनकी शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेंगी। रविवार शाम शहर के विभिन्न इलाकों में मजलिसें आयोजित की गईं। दोषीपुरा इमामबाड़ा, जव्वादिया अरबी कॉलेज और अर्दली बाजार स्थित शिया जामा मस्जिद में तकरीरें हुईं। दोषीपुरा इमामबाड़ा में गुलजार रजा ने कहा कि खामेनेई ने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा।

इसे भी पढ़ें:  CISF ने कर्मचारियों के लिए शुरू की नई सुविधाएँ, सस्ता लोन और छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

इस अवसर पर मौलाना रिज़वान मारूफी, मौलाना इकबाल ईमानी, शेर अली सहित कई लोग मौजूद रहे। दरगाहे फातमान में ख्वातीनों ने कैंडल जलाकर खिराज-ए-अकीदत पेश किया। मुफ्ती-ए-बनारस मौ.अब्दुल बातिन नोमानी ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि इंसानियत पर किया गया हमला है। रविवार को शहर में पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर रहा। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी गई। दोषीपुरा, कालीमहाल, दालमंडी सहित अन्य मुस्लिम इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। रविवार (एक मार्च) से पांच मार्च तक 1785 यात्री वाराणसी से शारजाह नहीं जा सकेंगे। इन यात्रियों ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में टिकट बुक कराया था। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार यात्रियों को मोबाइल संदेश के माध्यम से उड़ान निरस्तीकरण की सूचना दे दी गई है। बाबतपुर एयरपोर्ट से शाम और रात में शारजाह के लिए उड़ान भरने वाले दोनों विमान जंग के चलते रद्द कर दिए गए हैं। अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत का असर वाराणसी के शिया समाज पर गहराई से दिखाई दे रहा है। एक सप्ताह तक शहर में मातम, मजलिसें और बंद का माहौल रहेगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय हालात का प्रभाव विमान सेवाओं पर भी साफ नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, केजरीवाल को लेकर तीखा वार

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  CISF ने कर्मचारियों के लिए शुरू की नई सुविधाएँ, सस्ता लोन और छात्रवृत्ति में बढ़ोतरीकार्यक्रम के

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  CISF ने कर्मचारियों के लिए शुरू की नई सुविधाएँ, सस्ता लोन और छात्रवृत्ति में बढ़ोतरीकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »