इलेक्ट्रिक राड से लगा करंटः दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत

उत्तरी रामपुरी में हुआ हादसा, बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी निधि, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

मुजफ्फरनगर। शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। नहाने के लिए पानी गर्म करते समय इलेक्ट्रिक राड में आई खराबी के कारण फैले करंट ने दो सगी बहनों की जान ले ली। बड़ी बहन को करंट लगता देख छोटी बहन उसे बचाने दौड़ी, लेकिन खुद भी उसी करंट की चपेट में आ गई। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई। घटना से मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया और परिवार में कोहराम मच गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी की गली नंबर तीन में बुधवार की सुबह अचानक चीख पुकार मचने लगी। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच उठी ये चीखें देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना गईं। मोहल्ले में हलवाई का काम करने वाले विनोद कुमार पाल की बड़ी बेटी निधि 21 वर्ष सुबह स्नान के लिए पानी गर्म कर रही थी। उसने बाल्टी में डाली इलेक्ट्रिक राड से पानी का तापमान जांचने के लिए हाथ लगाया, तभी उसे जोरदार करंट लग गया। करंट के तेज दबाव में इलेक्ट्रिक राड फट भी गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। बहन की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए दौड़ी छोटी बहन लक्ष्मी 16 वर्ष भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों किशोरियां कुछ ही क्षण में निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिवार के लोग और आसपास के निवासी उन्हें अस्पताल लेकर भागे, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घर में हुई इस दोहरी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गली में कोहराम मचा रहा। परिजन बिलखते रहे और किसी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। दोनों बहनों के शवों को घर लाकर परिवार ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। स्थानीय सभासद रजत धीमान ने भी शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि मृतका निधि बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी और लक्ष्मी भी पढ़ाई कर रही थी। दोनों बहनों की उज्ज्वल भविष्य की राह अचानक ही इस दर्दनाक हादसे ने छीन ली। घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी श्मशान घाट जनकपुरी पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  वंदे मातरम केवल गीत नहीं, भारत की आत्मा का स्वर हैः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  तमंचे से फायरिंग कर बनाया था वीडियो, युवक गिरफ्तारसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  टोकने की खुंदक में बेटियों ने काट दिया सोते पिता का गलावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने छपार थाने में किया प्रदर्शन, ओवरलोड वाहन

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »