नवनिर्माण के नौ वर्षः विकास और समृद्धि के नए आयाम का गवाह बना यूपीः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

ऊर्जा राज्यमंत्री ने आईटीआई सभागार में मनाये जा रहे नवनिर्माण के नौ वर्ष समारोह में गिनाईं योगीराज की उपलब्धियां

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बीते नौ वर्षों के दौरान विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से एक नई प्रगति की दिशा तय की गई है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

उत्तर प्रदेश में समृद्धि का नवयुग, यूपी का स्वर्णयुग थीम के तहत नौ वर्षों के विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए गुरुवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा तथा वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीते नौ वर्षों में बुनियादी ढांचे, ऊर्जा उत्पादन, सड़क निर्माण, निवेश आकर्षण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पारंपरिक ऊर्जा के साथ-साथ सौर एवं अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  भारत-अमेरिका एग्रीकल्चर ट्रेड डील किसानों के लिए ‘डेथ वारंट- राकेश टिकैत

उन्होंने यूपी नवनिर्माण के नौ वर्ष विषय पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन और किसानों के हित में लागू की गई योजनाओं ने राज्य को विकास के नए मुकाम पर पहुंचाया है। मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश देश के अग्रणी निवेश केंद्रों में शामिल हुआ है। प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेंद्र सिंह की भी मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभाव और उनके जमीनी क्रियान्वयन पर भी प्रकाश डाला। साथ ही यह विश्वास जताया गया कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित करता रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

Also Read This

अखंडानंद आश्रम में 74वां महान यज्ञ व भंडारा 10 मई को- ब्रह्मलीन संत रूद्रदेव की प्रतिमा होगी स्थापित

खतौली। गंग नहर स्थित श्री अखंडानंद आश्रम में इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप 74वां महान यज्ञ व भंडारा धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आश्रम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन 10 मई दिन रविवार को होगा। आश्रम समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन ब्रह्मलीन 108 स्वामी अखंडानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इसे भी पढ़ें:  EC के हाथ खून से रंगे हैं’ — अखिलेश का आरोप; SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल, पूछा- इतनी जल्दी क्यों?इस बार कार्यक्रम को और विशेष बनाते हुए पिछले वर्ष ब्रह्मलीन हुए संत रूद्रदेव जी महाराज

Read More »

एनएच-58 पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस-एनएचएआई का संयुक्त निरीक्षण, अवैध कट बंद करने के निर्देश

खतौली/मुजफ्फरनगर। जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ खतौली से पुरकाजी के मध्य स्थित एनएच-58 का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, अवैध कटों, ब्लैक स्पॉट्स और यातायात प्रबंधन व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने विभिन्न कट (यू-टर्न), सर्विस रोड, डिवाइडर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप

Read More »

खतौली तहसील बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे मुख्य अतिथि

खतौली। सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन खतौली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सुभाष चन्द, महासचिव सत्यप्रकाश सैनी सहित पूरी नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव ने सभी विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन राजवीर सिंह ने किया। अध्यक्ष सुभाष चन्द को राज्य मंत्री

Read More »

7 मई से जनगणना अभिया का शुभारंभः उमेश मिश्रा

जिलाधिकारी ने सभी लोगों से की स्व गणना की अपील, कहा-ईमानदारी से अपनी सही सूचना कराएं दर्ज मुजफ्फरनगर। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभाकक्ष में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा, जिसमें पहले चरण में स्व-गणना और मकान सूचीकरण की व्यवस्था लागू की गई है। जनगणना 2027 के लिए प्रमुख जनगणना अधिकारी का दायित्व निभा रहे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 7 मई से प्रारम्भ होकर 21 मई तक चलेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं अपने परिवार से

Read More »

मुजफ्फरनगर में थाने पर हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ महिलाएं पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने पर एकत्र हो गईं। महिलाओं ने पुलिस पर पैसे लेकर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए और अपने पक्ष के लोगों के साथ अन्याय होने की बात कही। थाना परिसर में महिलाओं के विरोध के दौरान माहौल गरमा गया। महिलाओं ने यह आशंका भी जताई कि पुलिस उनके परिजनों का एनकाउंटर कर सकती है। इसी बात को लेकर थाना परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और विवाद की स्थिति बनी रही। यह पूरा मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भिक्की गांव में एक दिन पहले हुई घटना से जुड़ा बताया

Read More »