देवबंद पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, जड़ौदा जट में दी श्रद्धांजलि, PHC का किया निरीक्षण

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुबह देवबंद क्षेत्र के गांव जड़ौदा जट पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के दिवंगत पिता डॉ. राजकुमार रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ कुंवर ब्रजेश सिंह और उनके परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

इसे भी पढ़ें:  यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जड़ौदा जट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था और जनस्वास्थ्य से जुड़े अन्य पहलुओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले तथा स्वच्छता और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद उत्तर प्रदेश में जहां केवल 40 मेडिकल कॉलेज थे, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 81 हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पंजाब सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोश

उन्होंने बताया कि एमबीबीएस और नर्सिंग की सीटों में भी ढाई से तीन गुना तक वृद्धि की गई है, जिससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिली है।

उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों को आकर्षित करने के लिए पांच लाख रुपये तक का वेतन दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौत

उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, और इस दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  ACCIDENT-आक्रोशित पत्नी ने पति को दिया धक्का, मौतसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के ग्राम

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादलावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार तीन लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़,

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »