स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण

समाजसेवा, संघर्ष और अनुशासन के प्रतीक रहे स्वर्गीय नरेंद्र सैनी जी की सातवीं पुण्यतिथि पर वार्ड 14 में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं वार्ड 14 के सभासद कन्हैया सैनी द्वारा क्षेत्र में घर-घर जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय नरेंद्र सैनी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौत

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय सैनी जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल रहे। उन्होंने वर्षों तक सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रहित के आंदोलनों में निस्वार्थ भाव से सेवा की। उनके नेतृत्व में अनेक सामाजिक कार्य संपन्न हुए, जिससे समाज में जागरूकता और एकता का संदेश फैला।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में सुनी समस्याएं

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय नरेंद्र सैनी का जीवन सेवा, संघर्ष और अनुशासन का प्रतीक रहा। वे सदैव जनहित के कार्यों में अग्रणी रहे और युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने के लिए प्रेरित करते रहे। उनके विचारों और कार्यों से आज भी क्षेत्र के हजारों लोग प्रेरणा लेते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभासद कन्हैया सैनी ने कहा कि उनके पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनका जीवन लक्ष्य है। कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य उसी विचारधारा का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र एवं मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों का उपचार

Also Read This

वार्ड 41 आदर्श कॉलोनी में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

मुजफ्फरनगर। वार्ड संख्या 41, आदर्श कॉलोनी में सभासद हिमांशु कौशिक के आवास पर “मिशन फिट भारत – हमारा देश, हमारी जिम्मेदारी” अभियान के तहत एक निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में वार्ड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सेहत की जांच कराई। इसे भी पढ़ें:  तालाब में डूबने से एक युवक समेत चार बच्चों की मौतशिविर में मौजूद अनुभवी और प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम ने लोगों का बॉडी वेट, बॉडी मास इंडेक्स (BMI), बॉडी फैट, रेस्टिंग मेटाबॉलिज्म, स्केलेटल मसल्स और विसरल फैट जैसी जरूरी जांचें कीं। जांच के साथ-साथ डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर भी

Read More »

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नोएडा। शुक्रवार सुबह नोएडा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को बम विस्फोट की धमकी वाला ई-मेल मिला। सबसे पहले शिव नादर स्कूल और रामाज्ञा स्कूल को इस तरह के धमकी भरे मेल मिलने की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस टीम तुरंत संबंधित स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए बच्चों को घर भेजने का फैसला किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूड़े से बिजली बनाने के सपने को लगे पंख, एक सप्ताह में लगने

Read More »

दिल्ली-NCR में बदला मौसम: बारिश, तेज हवाएं और ठंड की वापसी के संकेत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं और गरज-चमक ने लोगों को चौंका दिया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों और दिनों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव अस्थायी नहीं है और आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता है। क्यों बदला अचानक मौसम? जनवरी का महीना आम तौर पर कड़ाके की सर्दी के लिए जाना जाता है, लेकिन

Read More »

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, एनकाउंटर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मिर्जापुर। मिर्जापुर में फिटनेस सेंटर की आड़ में चल रहे एक संगठित अपराध नेटवर्क का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है। जिम के नाम पर युवतियों को फंसाने, अश्लील सामग्री के जरिए ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दो पीड़िताओं की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच अब एक बड़े रैकेट तक जा पहुंची है, जिसके तार कई जिम, ट्रेनरों और यहां तक कि एक पुलिसकर्मी से भी जुड़े मिले हैं। एनकाउंटर में पकड़ा गया मास्टरमाइंड पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी जिम संचालक फरीद अहमद है, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई

Read More »

देवबंद के जड़ौदा जट पहुंचे CM योगी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता को दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के देवबंद क्षेत्र स्थित गांव जड़ौदा जट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के पिता डॉ. राजकुमार रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. राजकुमार रावत का 13 जनवरी को निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आयुर्वेदिक चिकित्सक की दुकान में चोरी का प्रयासमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे जड़ौदा जट पहुंचे और लगभग 15 मिनट बाद 4:25 बजे वहां से रवाना हो गए। इस दौरान वह केवल

Read More »