मुजफ्फरनगर-खाद्य तेल रिपैकिंग यूनिट पर छापा, 30 टीन तेल को सील किया

एम.के. इंडस्ट्रीज वहलना से 30 टिन तेल बरामद, होता है रिपैकिंग का काम, कारोबारी की अभिरक्षा में दिया तेल, साफ-सफाई के निर्देश जारी

मुजफ्फरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार संचालित होली पर्व विशेष अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मुजफ्फरनगर की टीम ने रविवार को वहलना स्थित एक खाद्य तेल रिपैकिंग यूनिट पर कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-मीरापुर पुलिस ने पकड़ी 1.70 लाख की नगदी

सहायक आयुक्त (खाद्य) श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में टीम ने एम.के. इंडस्ट्रीज, वहलना में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एफबीओ श्री नितिन मित्तल की इकाई से संदेह के आधार पर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल ‘कोहलू ब्रांड’ का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। अधिकारियों के अनुसार मौके पर उपलब्ध शेष 30 टिन, जिनमें लगभग 448 लीटर तेल था और जिनकी अनुमानित कीमत करीब 68,544 रुपये आंकी गई, को कारोबारी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने खाद्य कारोबारकर्ता को प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  राजा राम चन्द्र का हुआ राजतिलक, श्रद्धा और उल्लास से झूम उठी अयोध्या

Also Read This

मुजफ्फरनगर-आंधी से गिरी ईंट भट्ठे की दीवार, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

अलसुबह हुआ हादसा, नंगला मार्ग पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने किया भारी हंगामा, पुलिस अफसरों के सामने मुआवजे की मांग

Read More »

कलेक्ट्रेट में पंचायत सहायक ने आत्मदाह का प्रयास किया, सिविल डिफेंस जवान की सतर्कता से टला हादसा

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पंचायत सहायक ने कथित कार्रवाई न होने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के एक जवान ने समय रहते उसे रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।   जानकारी के अनुसार ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं। सचिन का आरोप है कि 8 जून को ग्राम सचिवालय में काम के दौरान गांव के दो लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ प्रिंटर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा

Read More »

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »