मुजफ्फरनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को दिया वीआईपी ट्रीटमेंट!

चरथावल में बसपा नेता के बेटे को जेल भेजने से पहले पुलिस ने की विशेष आवभगत,कृ सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने खोली पुलिसिया मिलीभगत की पोल

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है, बल्कि कानून के प्रति समानता की भावना पर भी बहस छेड़ दी है। दुष्कर्म के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार एक राजनीतिक परिवार के बेटे को पुलिस ने जिस तरह थाने में ‘वीआईपी ट्रीटमेंट दिया, उसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कुटेसरा में हुई इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी। जानकारी के अनुसार, बसपा नेता आबाद त्यागी का पुत्र फरदीन त्यागी एक युवती के घर में जबरन घुस गया था। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि फरदीन तीन वर्षों से उसे अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण कर रहा था और कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेजने की औपचारिकता पूरी की, लेकिन इससे पहले थाने में जो कुछ हुआ, उसने पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दुष्कर्म के आरोपी फरदीन को आम कैदियों की तरह नहीं, बल्कि ‘वीआईपी की तरह ट्रीट किया गया। एक तस्वीर में आरोपी आराम से गद्दे पर बैठा दिख रहा है, जबकि उसके पास खड़े पुलिसकर्मी हाथों में ड्रिंक कैन लिए नजर आ रहे हैं। आरोपी के हाथ में भी वैसी ही कैन है। लोगों का कहना है कि यह बीयर या एनर्जी ड्रिंक जैसी कोई वस्तु हो सकती है। चाहे वह सॉफ्ट ड्रिंक हो या एनर्जी ड्रिंक, सवाल यही उठता है कि एक दुष्कर्म के आरोपी को इस तरह की मेहमाननवाज़ी क्यों दी गई? तस्वीरों में यह भी देखा गया कि पुलिसकर्मी आरोपी की हाथ में लगी हथकड़ी की रस्सी पकड़े खड़े हैं, जबकि फरदीन आराम से बैठा है। इस दृश्य ने यह स्पष्ट कर दिया कि चरथावल पुलिस ने आरोपी के साथ कैसा व्यवहार किया, जैसे वह कोई मेहमान हो, अपराधी नहीं। जैसे ही यह तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, लोगों ने पुलिस प्रशासन पर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूज़र्स ने लिखा कि जब अपराधी वीआईपी की तरह ट्रीट होंगे, तो कानून पर भरोसा कैसे रहेगा? वहीं, कुछ लोगों ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि थाने में क्या हुआ और किसकी अनुमति से आरोपी के साथ ऐसा व्यवहार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर स्मार्ट सिटीः विकास की समीक्षा में मंत्री कपिल देव सख्त

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »