मुजफ्फरनगर-लाइनमैन की मौत से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने किया हंगामा

दूधली गांव में काम के दौरान हुआ हादसा, लाइनमैन की मौत को लेकर विद्युत विभाग को बताया जिम्मेदार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दूधली में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को ग़म और गुस्से में डूबो दिया। लाइन पर काम कर रहे गांव निवासी लाइनमैन जितेंद्र उर्फ बारु की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
चरथावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दुधली गांव निवासी लाइनमैन जितेंद्र उर्फ बारु सोमवार को बिजली लाइन के काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे यह दुखद घटना घटित हुई। बिजली घर से शट डाउन लिया गया था, लेकिन बीच में ही लाइन चालू कर दी गई, जिससे लाइनमैन झुलस गया और मौत हो गई।
इस हादसे की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को मौत की वजह बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मृतक लाइनमैन के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। घटना के बाद गांव का माहौल ग़मगीन और तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, परिजनों में आक्रोश

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए पालिका ने गौ सेवक से की वसूली स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल बना नेत्र रोगियों के कल्याण का माध्यमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जीएसटी छापेमारी, 1.35 करोड़ की गड़बड़ी उजागरभाकियू नेता

Read More »