विकास बालियान के आवास पर पहुंचे सरदार वीएम सिंह

मुजफ्फरनगर। किसान नेता सरदार वीएम सिंह एवं भाकियू (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक सोमवार को देहाती फिल्म अभिनेता विकास बालियान के आवास पर पहुंचे। विकास बालियान ने भाकियू अराजनीतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के साथ उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई बड़े बयान दिए।
वीएम सिंह ने कहा कि पंजाब के किसानों का केसीसी कर्ज माफ होना चाहिए और 2025 के केसीसी कर्ज में इसके लिए प्रावधान मौजूद है। उन्होंने पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर कहा कि इस समय किसानों की मदद के लिए जो सामान और पैसा इकट्ठा किया जा रहा है, उस पर सरकार को कड़ी नजर रखनी चाहिए ताकि जरूरतमंदों तक सही सहायता पहुंच सके।
किसानों की राजनीति पर बड़ा दावा करते हुए वीएम सिंह ने कहा कि 2027 में किसान सरकार बनेगी और गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल दिया जाएगा। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि आज हालात इतने खराब हैं कि मंत्री और विधायक तक बेहाल हैं, अधिकारी उनकी भी नहीं सुनते, शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में ग्राम परिवहन सेवा की बसें खड़ी कर ऑपरेटरों का हंगामा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *