मुजफ्फरनगर-प्रदूषण फैला रही फैक्ट्रियों पर 52 लाख का जुर्माना

आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की शिकायत के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। जनपद में वायु और जल प्रदूषण को लेकर अक्सर ही फैक्ट्रियों को लेकर लोग आवाज उठाते रहते हैं, लेकिन आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने किसान दिवस के मौके पर डीएम के समक्ष इस समस्या को उठाया तो उनके द्वारा विशेष जांच दल गठित कर रिपोर्ट मांगी गई, इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दावा किया है कि जनपद में 17 फैक्ट्रियों की जांच में दो को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया और कुछ फैक्ट्रियों पर गंभीर खामियां पाये जाने पर पर्यावणीय क्षति पहुंचाने के दोष में 52 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
बताया गया कि 20 अगस्त को किसान दिवस के अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक निवासी पीनना ने फैक्ट्रियों द्वारा फैलाये जा रहे वायु एवं जल प्रदूषण के साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक कचरा जलाये जाने को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी गीतेश चन्द्रा ने बताया कि इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा एसडीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिये। इस टीम ने भोपा रोड, जानसठ रोड और जौली रोड पर स्थित उद्योगों की जांच की। इसमें 17 फैक्ट्रियों की जांच की गई। बताया कि सरकार ने रिफ्यूज्ड ड्राईव फ्यूल जलाने की अनुमति उद्योगों को दी गई है। बताया कि दो फैक्ट्रियों में खामियां पाये जाने पर उनको कारण बताओं नोटिस दिया गया और कुछ अन्य उद्योगों में मिली गंभीर अनियमितता के कारण पर्यावणीय क्षति पहुंचाने का दोषी पाते हुए 52 लाख 02 हजार 500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसैन स्मारकः लिखा-पढ़ी में तो नवनीत ही संयोजक निकले मित्तल साहब

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अज्ञात चोरों ने श्री अखंडानंद आश्रम में ताला तोड़कर की चोरीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नाबालिग लड़की लापताः परिजनों और भीम आर्मी ने किया शहर कोतवाली का घेराववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसैन स्मारकः लिखा-पढ़ी में तो नवनीत ही संयोजक

Read More »