10 शातिर जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 11 मोबाइल, 5 वाहन बरामद

शाहपुर पुलिस ने किया सिकन्दर के गोदाम पर जुआ अड्डे का खुलासा, 42,330 रुपये नकद भी मिले

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 10 शातिर जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घ्42,330 नगद, 104 ताश के पत्ते, 11 मोबाइल फोन, 2 स्कूटी, 3 मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया। यह कार्रवाई 13 सितंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण एवं एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर मोहित चौधरी के नेतृत्व में की गई।
थाना शाहपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि शाहपुर कस्बा के मोहल्ला कस्सावान स्थित राकेश उर्फ सिकन्दर के बीज गोदाम में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए जुआरियों में शौकीन पुत्र खलील (इस्लामाबाद), राकेश उर्फ सिकन्दर पुत्र इन्द्रपाल (गढ़ीबहादुरपुर), जगत सिंह पुत्र मांगेराम (सोरम), इन्तजार पुत्र शेरदीन (पलड़ा), मोहसिन पुत्र मोबीन (कस्सावान), रफीक उर्फ बाल्ला पुत्र रजाक (कस्सावान), फिरोज पुत्र इशरार (कस्सावान), सलीम पुत्र इकबाल (कस्सावान), तहसीम पुत्र अब्दुल मालिक (ठठेरान) व नजाकत पुत्र भूरा (कस्सावान) शामिल हैं। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने दो स्कूटी, दो बुलेट और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों के साथ ही 11 मोबाइल फोन और 42,330 रुपये नगद भी बरामद किये हैं। थानाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  कोहरे में परिवार पर कहरः हरनाकी के किसान की हादसे में दर्दनाक मौत

Also Read This

गंगनहर में डूबे बालक का शव तीन दिन बाद मिला, गांव में मातम, परिवार में कोहराम

साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए गया था 12 वर्षीय सुबहान अंसारी, एनडीआरएफ ने तलाश किया शव खतौली। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी 12 वर्षीय बालक सुबहान अंसारी का शव रविवार सुबह तीन दिन बाद नंगली के रजवाहे में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालक 8 मई को साथियों के साथ गंगनहर में नहाने गया था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताई थी। इसे भी पढ़ें:  चोर-चोर की झूठी अफवाह फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तारजानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी सुबहान अंसारी पुत्र रिजवान अपने दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर गंगनहर पर नहाने गया था।

Read More »

लालवाला विवाद के बीच नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट

लालवाला गांव में दलित-राजपूत संघर्ष के बाद जाना चाहते थे आसपा सांसद, पुलिस ने जाने से पहले रोका, आवास के बाहर भारी फोर्स तैनात सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर दलित और राजपूत समाज के बीच हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव में पुलिस सख्त रवैया बनाये हुए हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद गांव लालवाला जाना चाहते थे, लेकिन उनको रविवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रशासन ने छुटमलपुर स्थित उनके आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है और किसी भी समर्थक को अंदर-बाहर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है। इसे

Read More »