ग्रेटर नोएडा: चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी ने बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाई, दोनों की मौत

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित ACE सिटी सोसाइटी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की पत्नी ने अपने 11 साल के बेटे के साथ 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गिरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे सोसाइटी के लोगों ने मां और बेटे को इमारत से नीचे गिरते देखा। जब लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। तुरंत पुलिस और महिला के पति को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

पुलिस को मौके से महिला का सुसाइड नोट मिला है, जिसे उसने अपनी मुट्ठी में पकड़ा हुआ था। उसमें पति के लिए लिखा गया था—

“हम दुनिया छोड़ रहे हैं, सॉरी… अब तुम्हें और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।”

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद पर 13 छात्रों को नोटिस

जानकारी के अनुसार, मृतका साक्षी चावला (37) अपने पति दर्पण चावला (40) और बेटे दक्ष (11) के साथ ACE सिटी में रहती थीं। दर्पण एक नामी कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। बेटे दक्ष को गंभीर मानसिक बीमारी थी और उसका इलाज चल रहा था। इसी तनाव के कारण साक्षी भी डिप्रेशन की दवा ले रही थीं।

इसे भी पढ़ें:  मैदान कोई भी हो...जीतेगा भारत, मुख्यमंत्री योगी, अखिलेश और यूपी पुलिस ने अपने-अपने अंदाज में टीम को दी बधाई

परिजनों का कहना है कि परिवार मूल रूप से गढ़ी नेगी गांव (उत्तराखंड) का रहने वाला है। बेटे की हालत में सुधार के लिए वे कई गुरुद्वारों में भी प्रार्थना कर चुके थे, लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *