मिर्जापुर में दिल दहला देने वाला हादसा: कालका मेल की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय छह लोगों की कालका मेल की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब सवा नौ बजे गोमो–प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरे यात्री गलत दिशा से ट्रैक पार कर रहे थे। उसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन से गुजर रही कालका मेल एक्सप्रेस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पुलिस और शातिर चोरों के बीच मुठभेड़

मृतकों की पहचान सविता (28) पत्नी राजकुमार, साधना (16) पुत्री विजय शंकर बिंद, शिव कुमारी (12) पुत्री विजय शंकर, अप्पू देवी (20) पुत्री श्याम प्रसाद, सुशीला देवी (60) पत्नी स्व. मोतीलाल निवासी महुआरी थाना पड़री, और कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव निवासी बसवा थाना कर्मा (सोनभद्र) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  Budget 2026 : बजट से पहले सोना ₹9,000 और चांदी ₹27,000 फिसली, ग्लोबल मार्केट में भी बड़ी गिरावट

सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए मिर्जापुर पहुंचे थे। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने तुरंत पहुंचकर शवों को ट्रैक से हटवाया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म पार करने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज या सबवे का ही उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल
Share This Article