10 लाख की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बुढाना पुलिस ने 2,845 शीशियां, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त कार की जब्त, गाजियाबाद का एक आरोपी फरार

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर परिक्षेत्र में चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत बुढाना पुलिस ने प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की 2,845 शीशियां प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लाख रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त एक आल्टो कार बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  रालोद नेता-शिक्षक प्रकरणः माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में दिखा आक्रोश

पुलिस के अनुसार 4 जून को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुढाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खंडहर के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की खरीद-फरोख्त में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 24 कार्टन में भरी 2,845 शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त का कारोबार कर रहे थे। उन्होंने यह खेप गाजियाबाद निवासी शुभम नामक व्यक्ति से खरीदी थी और इसे उत्तराखंड में बेचने के लिए ले जा रहे थे। बिक्री से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया जाता था। बरामद तीन लाख रुपये नकद भी इसी अवैध कारोबार से अर्जित धन बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  CUET 2025 में “अचीवर्स एकेडमी” के विद्यार्थियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अमजद निवासी वर्तमान में विकासनगर (उत्तराखंड), मूल निवासी मेरठ, गुलवेज निवासी नई बस्ती भूड़, खतौली (मुजफ्फरनगर) तथा जोएब निवासी इकराम नगर, लोनी (गाजियाबाद) शामिल हैं। पुलिस जांच में गाजियाबाद निवासी शुभम का नाम भी सामने आया है, जिसे इस अवैध कारोबार का प्रमुख सप्लायर बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 24 पेटी कार्टन में कुल 2,845 शीशियां प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप, 3 लाख रुपये नकद, आल्टो कार संख्या यूए-07-के-1721 बरामद किया है और इस मामले में थाना बुढाना पर मु0अ0सं0 242/2026 के तहत धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि सहारनपुर परिक्षेत्र में नशे और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ष्ऑपरेशन सवेराष् अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चंद मिनट में शुरू होगी मतगणना-जानिए कैसा रहा भाजपा की दो जीत का सफर

Also Read This

मुजफ्फरनगर में हंगामा-जल निगम की लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा, पलायन की चेतावनी

गौरव स्वरूप ने सभासदों के साथ किया मौके का निरीक्षण, लोगों संग किया संवाद, चेयरमैन ने एई जल निगम को दिया नोटिस

Read More »

रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमारा फायदा उठाया

  वॉशिंगटन/मॉस्को- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका का दबाव भारत-रूस संबंधों को कमजोर नहीं कर सकता। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ लगाने और अमेरिकी नीतियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया। हालांकि ट्रंप ने मोदी को अपना अच्छा दोस्त भी बताया। भारत को लेकर रूस और अमेरिका के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर तारीफ की है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर ज्यादा टैरिफ

Read More »

गाड़ियों के शोरूम में आग, ऊपर रहने वाले छह परिवार फंसे

इंदौर- इंदौर की स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की तल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए, जिन्हें रहवासियों ने सीढ़ी व रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। इंदौर की स्कीम-136 के एक अपार्टमेंट की तल मंजिल के इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम में आग लग गई। अपार्टमेंट के ऊपर दो मंजिल पर छह परिवार रहते हैं। आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं आ पा रहे थे। इस कारण उन्हें आसपास के लोगों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से सुरक्षित निकाला। आग लगने की घटना सुबह सवा आठ

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: पड़ोसी ही निकला आरोपी, मुठभेड़ के बाद 2 गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अंबेहटा पीर में हुई इस वारदात के पीछे कोई बाहरी गैंग नहीं, बल्कि मृतका का परिचित पड़ोसी ही शामिल निकला। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और पहचान खुलने के डर से पूनम मित्तल की हत्या कर दी। एक आरोपी को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर गुप्ता और सलमान के रूप में हुई है। सलमान पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने

Read More »