MUZAFFARNAGAR- शहर के बीच युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

मुजफ्फरनगर। दीपावली की रात शहर के बीच चौराहे पर ही हुए एक भयंकर हादसे में बाइक सवार युवक को ट्रक चालक ने रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मालवीय चौक पर हुई सड़क हादसे की इस घटना के बाद हड़कम्प मच गया। बाइक सवार को ट्रक चालक घसीटता हुआ काफी दूर ले गया, जिस कारण उसके शरीर के टुकड़े हो गये। युवक की मौत से परिवार में भी कोहराम मचा नजर आया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक फरार हो गया, उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम काम कर रही हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुरकाजी क्षेत्र में भी खेत से बाइक पर अपने घर लौट रहे एक किसान को ट्रेक्टर चालक ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, घायल अवस्था में अस्पताल में किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नाबालिग की फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो वायरल

दीपावली की रात शहर के बीच ही एक भयंकर हादसा हो जाने के कारण लोगों में गम और दहशत का आलम नजर आया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के उत्तरी सिविल लाइन निवासी युवक सचिन कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह अपनी बाइक संख्या यूपी 12बीके 0297 पर सवार होकर गुजर रहा था। मालवीय चौक पर पहुंचने पर सचिन की बाइक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक ने वाहन की चपेट में ले लिया। ट्रक चालक बाइक सवार सचिन को रौंदता हुआ गुजर गया। इस कारण सचिन ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसट गया। यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर के भी टुकड़े हो गये थे। इस भयावह हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। शुक्रवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ सिविल लाइन आशुतोष कुमार ने बताया कि बीती रात एक बाइक सवार को ट्रक चालक ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तरी सिविल लाइन निवासी सचिन के रूप में हुई। चालक फरार हो गया था, ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में पुलिस टीम को लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की युवा प्रतिभा को अब रोजगार मिलेगा अपने शहर में

वहीं थाना पुरकाजी के गांव चमरावाला निवासी बिजेन्द्र कुमार पुत्र रिसाल सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 31 अक्टूबर को उसका भांजा निखिल पुत्र नरेश कुमार निवासी चमरावाला अपनी बाइक पर सवार होकर शेरपुर खादर से अपने घर वापस जा रहा था। जब वो गुलाब सिंह के खेत के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से लापरवाही और तेज गति से आ रहे महिन्द्रा टैªक्टर सवार बाबू पुत्र कुलदीप निवासी गांव जिन्दावाला ने निखिल की बाइक में टक्कर मार दी और हादसे के बाद अपने ट्रैक्टर को वापस मोड़कर गांव जिन्दावाला की ओर फरार हो गया। हादसे में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और निखिल को पुरकाजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। बिजेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने चालक बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूड़े से बिजली बनाने के सपने को लगे पंख, एक सप्ताह में लगने लगेंगी मशीन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *