आठ वर्षीय बालिका की हत्या, बोरे में मिली लाश

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। बालिका शाम को घर से लापता हो गई थी। रातभर परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। सुबह उसकी लाश नहर किनारे बोरे में मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। परिवार के लोग कातिल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  टिकट नहीं मिलने पर भाजपा नेता की तबियत बिगड़ी

गुरुवार को दिवाली की शाम करीब 6:30 बजे से बच्ची लापता थी, इसके बाद सुबह उसका शव बोरे में नहर के किनारे पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर हो गई। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव को नहर बाईपास पर रख दिया और जाम लगा दिया। बोरे में बंद बच्ची के शव को देखकर हर कोई हैरान रह गया। लोगों ने बताया कि बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है। आशंका व्यक्ति की जा रही है कि तंत्र-मंत्र के चलते बच्ची को हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज: पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या, दोस्त पर शक
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *