लेह में भारत का पहला एनालॉग स्पेस मिशन शुरू

नई दिल्ली। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने लद्दाख के लेह में पहले एनालॉग स्पेश मिशन की शुरुआत कर दी है। बताया गया है कि यह मिशन ह्यूमन स्पेसफ्लाइट सेंटर, एएकेए स्पेस स्टूडियो, यूनिवर्सिटी ऑफ लद्दाख, आईआईटी बॉम्बे के सहयोगात्मक प्रयास और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के समर्थन से शुरू हुआ है। इस मिशन के तहत इसरो लेह में ऐसा स्थान तैयार करेगा, जो कि दूसरे ग्रह की स्थितियों जैसी होगी। इसके जरिए इसरो पृथ्वी से दूर जगहों पर बेस स्टेशन में आने वाली चुनौतियों से निपटने की तैयारियां परखेगा। इसरो ने लेह में जो पहला एनालॉग मिशन शुरू किया है, वह अपने आप में बड़ा प्रयोग है। दरअसल, अंतरिक्ष की भाषा में एनालॉग मिशन किसी असली मिशन की नकल की तरह है। इसके तहत वैज्ञानिक कुछ ऐसी जगह चुनते हैं, जो कि अंतरिक्ष या किसी आकाशीय पिंड के वातावरण और माहौल जैसा ही हो। इन जगहों को बाद में तय मानकों के अनुसार तैयार किया जाता है, ताकि ऐसी ही जगहों पर अंतरिक्ष यात्रियों या अन्य आकाशीय पिंडों पर जाने वालो की ट्रेनिंग कराई जा सके। गौरतलब है कि भारत आने वाले दिनों में कई अहम मिशन्स की तैयारी कर रहा है। इनमें सबसे अहम है गगनयान मिशन, जिसके तहत भारत पहली बार अंतरिक्ष में यात्री को भेजने वाला है। ऐसे में लेह में इस तरह एनालॉग मिशन की तैयारी अहम है। आने वाले समय में अलग-अलग आकाशीय पिंडों पर मिशन के लिए भी यह एनालॉग मिशन अहम साबित होंगे, जिनके जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण मिलेगा। लद्दाख अपनी भूवैज्ञानिक विशेषताओं के लिए अहम है। यहां की स्थितियां कुछ हद तक चांद और मंगल ग्रह की स्थितियों से मेल खाती हैं। यहां का ठंडा और शुष्क वातावरण, ऊंचाई वाला क्षेत्र अलग-अलग तकनीकों और लंबी अवधि के अंतरिक्ष के मिशनों के लिए तैयारियों को परखने के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसरो की तैयारियों के जरिए इन एनालॉग मिशन्स के दौरान इनमें हिस्सा लेने वाले लोग दूसरे ग्रहों और आकाशीय पिंडों में रहने लायक स्थिति का अनुभव करेंगे। यहीं पर वह भविष्य के अंतरिक्ष मिशन के लिए तैयार किए जाएंगे। वैज्ञानिक ऐसी स्थितियों में रखने के बाद क्रू सदस्यों के प्रबंधन और मानसिक स्थिति पर नजर रखेंगे।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय सेना ने आतंक को समर्थन देने वाले पाकिस्तान और पीओके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया

Also Read This

देवबंद जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेते विधायक राजीव गुम्बर

देवबंद में सीएम योगी संग विधायक राजीव गुम्बर की सेल्फी वायरल

देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देवबंद जनसभा विकास परियोजनाओं और राजनीतिक संदेशों के लिए चर्चा में रही, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बीच दो तस्वीरों ने लोगों का खास ध्यान खींच लिया। एक तस्वीर में नगर विधायक राजीव गुम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आत्मीय अंदाज में सेल्फी लेते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे एक बच्चे ने ‘नन्हे योगी’ के रूप में लोगों का दिल जीत लिया। जनसभा स्थल पर जहां मंच से विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की बात हो रही थी, वहीं मंच के आसपास की ये तस्वीरें भीड़ और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का विषय बन गईं। खासकर विधायक राजीव

Read More »
मंडी समिति कार्यालय में अधिकारियों से समस्याएं रखते व्यापारी

मंडी की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, अफसरों से मिले व्यापारी

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी समिति में आग की घटना के बाद अब व्यापारियों ने मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं। बुधवार को मंडी समिति कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर सहारनपुर देवेंद्र वर्मा, डीडीसी नितिन शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार चंदेल, पूर्व सचिव कुलदीप सिंह और निर्माण विभाग के जेई से मुलाकात की गई। व्यापारियों ने अधिकारियों को मंडी परिसर की कई पुरानी और नई समस्याओं से अवगत कराया। सबसे पहले आग से प्रभावित दुकान और उसके आसपास क्षतिग्रस्त हुई दुकानों की मरम्मत व निर्माण का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि आग लगने के बाद दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ा है, इसलिए मरम्मत

Read More »
देवबंद में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार

देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर जिले के देवबंद पहुंचे। देवबंद के जड़ौदा जट्ट क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जिले से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब ढाई हजार करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं और लगभग 350 विकास योजनाओं का जिक्र सामने आया है। कार्यक्रम में अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। जनसभा में मुख्यमंत्री ने विकास, कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देवबंद की धरती से विकास का संदेश मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन

Read More »

जनगणना का पहला चरण शुरूः अनिल व चंदन ने की स्वगणना

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचे एडीएम ने दी जानकारी, 21 मई तक स्वगणना का अवसर मिला मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है, ऐसे में स्वगणना कार्य प्रारम्भ हुआ। प्रथम दिवस प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का दिवस तय होने के कारण गुरूवार को रालोद सांसद चंदन चौहान, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भी अपने अपने घरों पर स्वगणना कर जनगणना 2027 में भागीदारी की और लोगों से भी स्वगणना के तहत अपनी व परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए प्रेरित करते हुए अपील की है। गुरूवार से देश भर के साथ ही जनपद मुजफ्फनगर में भी

Read More »

जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

अल्मोड़ा-  अल्मोड़ा के भतरोंजखान क्षेत्र में जागर कार्यक्रम से लौट रही लोगों की कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन मौत हो गई। अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास वाहन संख्या यूके 04एफ6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है। आसपास वाहन नहीं मिलने पर उसके खाई में गिरने

Read More »

यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

उत्तर प्रदेश में तीन विभागों से 481 युवाओं को मिली नौकरियों, सीएम योगी के साथ मंत्री कपिल देव ने वितरित किए नियुक्ति पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स (आयुष विभाग) तथा 272 अनुदेशक (व्यावसायिक शिक्षा विभाग और 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौकरी पाने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है। आयुष विभाग में वेरीफिकेशन में थोड़ी देरी जरूर हुई है। आवेदन,

Read More »