कांग्रेस के जालंधर से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी 175993 मतों से विजयी

जालंधर  लोकसभा चुनाव 2024 के लिये जालंधर लोकसभा सीट 4 (आरक्षित) से कांग्रेस के प्रत्याशी चरणजीत सिह चन्नी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सुशील कुमार रिंकू से 175993 मतों के भारी अंतर से चुनाव जीत गये। श्री चन्नी को कुल 390053 मत प्राप्त हुये जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 214060, आम आदमी पार्टी के पवन टीनू को 208889, शिरोमणि अकाली दल के मोहिंदर सिंह केपी को 67911 और बहुजन समाज पार्टी के बलविंदर कुमार को 64941 मत प्राप्त हुये हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में देवभूमि संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन

पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा सितंबर 2021 में इस्तीफा देने के पश्चात चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने 26 सितंबर 2021 को पंद्रह नये मंत्रियों के साथ शपथ ली, जिसमें अमरिंदर सिंह मंत्रालय के कई मंत्रियों को बरकरार रखा गया था। वह 2007 से पंजाब विधान सभा के सदस्य हैं और दो बार खरड़ म्यूनिसिपल काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह दूसरे अमरिंदर सिंह मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण मंत्री और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। वह 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।

इसे भी पढ़ें:  अहमदाबाद विमान हादसा: अनुभवी पायलट के बावजूद एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के कुछ मिनट बाद क्रैश

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *