लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद पर 13 छात्रों को नोटिस

लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद ने पूरे कैंपस का माहौल गरमा दिया है। लाल बारादरी स्थित ‘नमाज गेट’ को बैरिकेडिंग कर बंद किए जाने के बाद छात्र प्रदर्शन पर उतर आए हैं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। यूनिवर्सिटी गेट पर भारी संख्या में छात्र नारेबाजी कर रहे हैं, जबकि परिसर में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन लगातार स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है।

यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी क्षेत्र में स्थित मस्जिद के गेट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए जाने से छात्रों में गहरा असंतोष है। प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि प्रशासन ने जानबूझकर मस्जिद का रास्ता (नमाज गेट) बंद किया है, जिससे उनकी धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस का कहना है कि संबंधित क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा है। सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है और इसका उद्देश्य किसी की धार्मिक गतिविधि को रोकना नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 170 लोग लाभान्वित

लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी में नमाज़ पढ़ने को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। कुल 13 छात्रों को नोटिस जारी किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त/कार्यपालक मजिस्ट्रेट, महानगर कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 126/135 के तहत नोटिस जारी करते हुए आरोप लगाया गया है कि छात्रों ने लाल बारादरी के पास चल रहे निर्माण कार्य को बाधित करने का प्रयास किया। नोटिस में यह भी कहा गया है कि संबंधित छात्रों ने कैंटीन के सामने सड़क पर बैठकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया तथा सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हुई। शांति भंग की आशंका में 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत भरने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

इससे पहले सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में ‘लाल बारादरी’ इमारत में नमाज पढ़ने को लेकर हिंदू और मुस्लिम छात्र गुटों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई थी।एक तरफ ‘जय श्री राम’ के नारे लगे, तो दूसरी तरफ विरोध प्रदर्शन हुआ। घटना के बाद परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट के बाद लाल बारादरी इमारत की मरम्मत का काम शुरू कराया था। सुरक्षा कारणों से इमारत को बैरिकेडिंग लगाकर कवर किया गया था, जिसके बाद से यह विवाद गहराता चला गया।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को देवरिया कोर्ट से जमानत, पत्नी नूतन ठाकुर की अग्रिम जमानत खारिज

छात्र लगातार गेट खोलने की मांग पर अड़े हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद अब केवल एक गेट बंद होने का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह कैंपस में वैचारिक और धार्मिक बहस का केंद्र बन चुका है। स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 170 लोग लाभान्वितपालिका

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »