काशी में एक लाख का इनामी शूटर बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी सुपारी किलर बनारसी यादव को मार गिराया। बनारसी पर सारनाथ थाना क्षेत्र में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या का मुख्य आरोप था। मुठभेड़ चौबेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई। बनारसी यादव की सूचना मिलने पर एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने संबंधित थानों की मदद से घेराबंदी की। बनारसी यादव खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मौके से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। बनारसी यादव पर दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्जसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन टिकैत में दर्जनों किसान शामिलवायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम परिवार ने

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई भारतीय भाषा समर कैंप का

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »