मुजफ्फरनगर-एलएलबी की छात्रा से मारपीट, विरोध पर कपड़े फाड़े

रसूलपुर जाटान गांव में हुई घटना, आरोपी ने बदनीयती से घर में खींचने का किया प्रयास, एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर जाटान में एलएलबी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ पड़ोसी युवक द्वारा गंभीर मारपीट, गला दबाने और बदनीयती से खींचने तथा कपड़े फाड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर शाहपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  शामली में टकराई मुजफ्फरनगर के आकाश की बाइक, मां-बहन की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता, जो कि एलएलबी फाइनल ईयर की छात्रा है, ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ही पड़ोसी युवक राजा पुत्र प्रदीप ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, उसका गला दबाया और कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि राजा ने गंदी नीयत से पीड़िता को अपने घर के अंदर खींचने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद से वह और उसका पूरा परिवार बेहद डरा हुआ है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी और उसके पक्ष से उसे तथा उसके माता-पिता को जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। शाहपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: दुकान में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, दीवार हुई ध्वस्त, बाजार में दहशत
Share This Article