खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

 प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा कि यह समस्या पिछले कई वर्षों से लंबित है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें:  मनचले की हरकतों से परिवार परेशान, तीन बार बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म

 इस मार्ग पर पाँच बड़े स्कूल, कॉलेज और दो विवाह मंडप स्थित हैं। यहाँ चौबीसों घंटे आवाजाही रहती है बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में रहती है, ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है ऐसे में सड़क चौड़ीकरण को जनहित का जरूरी कदम बताया गया है। सपा नेता का कहना है कि खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम  होगा, बल्कि खतौली और बुढ़ाना के बीच व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी लोगों का सफर सुरक्षित और आसान होगा

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की मौत, चार गंभीर घायल

ज्ञापन मिलने के बाद विधायक मदन भैया ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा, संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी, जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा स्थानीय निवासी भी लंबे समय से इस सड़क को चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बार-बार हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए अब ठोस कदम जरूरी है। खतौली क्षेत्र में खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण अब सिर्फ मांग नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आठ किसानों की टयूबवैल पर चोरों का धावा, कीमती सामान चोरी

अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हादसों और जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  मनचले की हरकतों से परिवार परेशान, तीन बार बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्महादसे में चार लोगों की मौके पर

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ की

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन: मुजफ्फरनगर के श्रद्धालु की मौत, चार गंभीर घायलहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  सर्राफा बाजार चोरी कांड का खुलासाः शातिर चोर जेवरात सहित दबोचामंत्री

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »