तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें:  गन्ना डालकर लौटते किसानों पर पटवारी ने चढ़ा दी स्कार्पियो, दो किसान गंभीर

जांच के दौरान मोहल्ला इस्लामाबाद भूड़ स्थित “जच्चा बच्चा नर्सिंग होम” तथा ग्राम गंगधाड़ी में संचालित एक क्लीनिक पर कार्रवाई की गई। मौके पर संचालकों द्वारा कोई वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक योग्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया।जिसके बाद ब्लॉक प्रभारीचिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए दोनों संस्थानों को सील कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  खामोश हो गया चंचल डमरू, श्मशान समिति ने नहीं लिया अंत्येष्टि का पैसा

स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति एवं अवैध रूप से संचालित अस्पताल, क्लीनिक और लैब यदि आगे भी संचालित पाए गए तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  मोबाइल टॉवरों से करोड़ों के उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »