खतौली के पास स्विफ्ट डिजायर पलटी, दिल्ली निवासी पति-पत्नी हायर सेंटर रेफर

रतनपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर नंगली गांव और ओल्ड राव होटल के सामने एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिसमें सवार श्यामल मिश्रा और उनकी पत्नी पूनम देवी घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा 4 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। हादसे में श्यामल मिश्रा, आयु 59 वर्ष, निवासी अमर कॉलोनी, साउथ दिल्ली, नई दिल्ली तथा उनकी पत्नी पूनम देवी, आयु 55 वर्ष घायल हो गईं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आगमन का समय बदला

घायलों को सोनू एम्बुलेंस सर्विस और 108 एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी खतौली ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। चिकित्सकों ने जांच के बाद श्यामल मिश्रा और उनकी धर्मपत्नी पूनम देवी की चोटें ज्यादा होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का आगे का इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में सरकारी जमीन पर कब्जाः डीएम के आदेश पर भारी प्रताप पटवारी!

कार के खेत में पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हलचल मच गई। हादसे के कारणों को लेकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article