Home » Muzaffarnagar » मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमला

मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमला

मजदूरों ने गोदाम में छिपकर बचाई जान, आरोपियों ने स्कूटी में की तोड़फोड़ और धमकी दी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में भू-माफियाओं के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। नगर कोतवाली क्षेत्र के खांजापुर काली नदी के पास जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर असलहों से लैस दबंगों ने हमला बोल दिया। मजदूरों को भगा दिया गया, जबकि पीड़ितों ने किसी तरह पास के गोदाम में शरण लेकर अपनी जान बचाई। पूरी वारदात का वीडियो पीड़ित ने पुलिस को सौंपा, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के खांजापुर में काली नदी के निकट बुधवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ये वीडियो पीड़ितों ने गोदाम में बंद होने के बाद खिड़की से बनाया। बताया गया कि नावेद और सोनू अपने कुछ मजदूरों के साथ काली नदी पर स्थित अपनी जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कथित भू-माफिया गुलजार, शम्सू और शम्सू के पुत्रों सहित अन्य हथियारबंद लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने नावेद और सोनू पर अवैध हथियारों से हमला किया और मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। जान बचाने के लिए नावेद, सोनू और जेसीबी ड्राइवर पास ही स्थित एक गोदाम में घुस गये और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने गोदाम का गेट तोड़ने की कोशिश की और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब गेट नहीं टूटा तो उन्होंने बाहर खड़ी पीड़ितों की स्कूटी को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान नावेद ने गोदाम की जाली से पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष नगर कोतवाली पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। नावेद ने हमले और तोड़फोड़ की वीडियो फुटेज पुलिस को सौंपी। इसमें एक युवक भारी पत्थर उठाकर जमीन पर गिरी स्कूटी को तोड़ने का प्रयास कर रहा है।
नगर कोतवाली पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा का कहना है कि आरोपियों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि काली नदी किनारे लंबे समय से भूमि विवाद और भू-माफियाओं की गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, जिन पर प्रशासन को सख्ती से लगाम लगानी चाहिए।

Also Read This

19 बीघा भूमि पर हो रही अवैध प्लाटिंग पर एमडीए ने चलवाया बुल्डोजर

मुस्तफाबाद और रुड़की रोड बाईपास पर एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना ही कराया जा रहा था निर्माण मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने एक बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार को प्राधिकरण ने जोन-3 में दो प्रमुख स्थलों पर अवैध रूप से विकसित की जा रही भूमि को ध्वस्त कर दिया। यह कदम नगर में अव्यवस्थित निर्माणों के खिलाफ चल रही अभियान का हिस्सा है, जिसमें पिछले कुछ महीनों से लगातार कार्रवाई की जा रही है। ध्वस्तीकरण के दौरान प्राधिकरण अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस कार्रवाई से यह संदेश दिया गया है कि शहर

Read More »

मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

जल भराव और सड़कों की बदहाली को लेकर विजय हिंदुस्तानी ने जल समाधि लेने की धमकी दी थी, परिक्रमा मार्ग पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी मुजफ्फरनगर। जिले के परिक्रमा मार्ग की सड़कों की बदहाली और जल भराव की समस्या को लेकर विजय हिंदुस्तानी नामक नागरिक ने मंगलवार को जल समाधि लेने की घोषणा कर दी थी। विजय हिंदुस्तानी ने सड़क के खराब हालात को लेकर गहरी चिंता जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी। हालांकि, मंत्री कपिल देव और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के हस्तक्षेप के बाद उनका धरना समाप्त हुआ और सड़कों की मरम्मत के लिए जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया। विजय हिंदुस्तानी

Read More »

फर्जी जमानत में पुलिस की कार्यवाही से कचहरी में हलचलः अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार की गिरफ्तारी और जेल भेजने से रोष मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में बुधवार को एक अनहोनी घटना घटी जब पुलिस ने गैंगस्टर नीरज बाबा के लिए फर्जी जमानत कराने के आरोप में अधिवक्ता योगेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही कचहरी में हलचल का कारण बनी और गुरुवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। यह पहला मामला है जब पुलिस ने किसी अधिवक्ता के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही की है, जो कचहरी में गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस की इस कार्यवाही ने कचहरी के माहौल को गरम

Read More »

बदहाल परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेने बैठे विजय हिंदुस्तानी, मचा हड़कम्प

उप निरीक्षक ने हाथ में तिरंगा और लाउडस्पीकर के साथ विजय हिंदुस्तानी को जल समाधि लेने से रोका और उन्हें पानी से बाहर खींच लिया। मुजफ्फरनगर। सुबह विजय हिंदुस्तानी, एक युवा राष्ट्रवादी कार्यकर्ता, ने विजय हिंदुस्तानी परिक्रमा मार्ग पर जल समाधि लेकर सड़क की बदहाली के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब इस मार्ग की मुख्य सड़क पर लगातार जलभराव और खतरनाक गड्ढों के कारण लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे थे। इसके बाद, छात्रों और स्थानीय लोगों ने उनके समर्थन में एक बड़ा जमावड़ा किया और सड़क की स्थितियों के खिलाफ आवाज उठाई। सड़क के खराब हालात के कारण यहाँ रोज़ाना हादसों का सामना करना पड़ता

Read More »