तीन दिन से लापता पूर्व प्रधान का शव बरामद, परिजनों में कोहराम

बडूली रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर नागल क्षेत्र के भलस्वा ईसापुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान राकेश पुंडीर का शव रविवार देर शाम बडूली रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सोमवार को पूर्व ग्राम प्रधान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादला

जानकारी के अनुसार भलस्वा ईसापुर निवासी राकेश पुंडीर (65) गांव के पूर्व प्रधान रह चुके थे। उनकी पत्नी भी एक कार्यकाल में ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। परिजनों के अनुसार राकेश पुंडीर शुक्रवार से बिना बताए घर से लापता थे। उनके परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बडूली रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान राकेश पुंडीर के रूप में कराई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक उर्वरक वितरण: मुज़फ्फरनगर चरथावल समिति व प्रीति त्यागी सम्मानित

जांच अधिकारी मनेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की आशंका है, लेकिन मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि राकेश पुंडीर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। उनके दो बेटे हैं और पारिवारिक संबंध भी सामान्य नहीं बताए जा रहे हैं। पुलिस इन तथ्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादला उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »