मेरठ पुलिस ने उतारी मुजफ्फरनगर के प्रधान की ‘काली फिल्म’

काली थार के शीशों पर काली फिल्म और विधायक पास लगाकर घूम रहे थे चौरावाला गांव के प्रधान वीरू

मुजफ्फरनगर। मेरठ पुलिस की सख्ती एक बार फिर सुर्खियों में है। मुजफ्फरनगर के चौरावाला गांव के ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार उर्फ वीरू को मेरठ में कानून का पाठ पढ़ाते हुए पुलिस ने न केवल उनकी थार गाड़ी से काली फिल्म उतरवाई, बल्कि विधायक पास जैसा अवैध पोस्टर भी हटवाया। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद प्रधान और उनके परिवार पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं।

मेरठ शहर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस की नजर एक काली थार गाड़ी पर पड़ी। गाड़ी के शीशों पर गहरी काली फिल्म लगी हुई थी और आगे की विंडस्क्रीन पर बड़े अक्षरों में ष्विधायकष् लिखा पास चस्पा था। पूछताछ में पता चला कि यह गाड़ी मुजफ्फरनगर के चौरावाला गांव के ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार उर्फ वीरू की है। पुलिस ने जब उनसे गाड़ी के दस्तावेज और पास के बारे में पूछा, तो प्रधान जी पहले तो रौब झाड़ने लगे। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई और कानून की जानकारी दी कि विधायक पास का उपयोग आम नागरिक नहीं कर सकता तथा काली फिल्म लगाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, तो प्रधान साहब का रौब उतर गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जाम समस्या: बस रूट में बदलाव

सूत्रों के अनुसार, मेरठ पुलिस ने मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई और पास हटवाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधान वीरू खुद शीशों से काली फिल्म उतारते नजर आ रहे हैं और गलती पर तौबा-तौबा कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ और मुजफ्फरनगर क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं, कोई पुलिस की कार्रवाई की सराहना कर रहा है तो कोई प्रधान के इस दिखावे पर तंज कस रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून सभी के लिए समान है। चाहे कोई जनप्रतिनिधि हो या आम नागरिक, किसी को भी वाहन पर अवैध पास लगाने या काली फिल्म का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मकान गिरने से घायल महिला की मौत, परिवार में कोहराम

घटना यहीं समाप्त नहीं हुई। बताया जा रहा है कि प्रधान वीरू के भाई को भी मेरठ पुलिस ने बीच सड़क रोककर कानून का पाठ पढ़ाया। आरोप है कि वह खुद को एक मंत्री का करीबी बताकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। थार पर आगे के शीशे पर उत्तर प्रदेश विधानसभा से विधायक के लिए जारी पास भी चस्पा किया हुआ मिला। इसको भी पुलिस ने उतरवाया। पुलिस के अनुसार यह पास दिसम्बर 2024 तक ही वैध था, लेकिन इसको अभी तक नहीं हटाया गया था। हालांकि पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए उसे भी समझाया कि कानून के सामने सभी समान हैं। चौरावाला ग्राम पंचायत, जो अब तक अपनी समृद्धि और विकास कार्यों के लिए जानी जाती थी, अब इस घटना के कारण चर्चा में है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकतें पूरे गांव की छवि धूमिल करती हैं। मेरठ पुलिस की यह कार्रवाई एक सख्त संदेश देती है कि कानून का पालन सभी को करना चाहिए, चाहे वह ग्राम प्रधान हो या आम नागरिक।

इसे भी पढ़ें:  निविदा कर्मी पर अवैध वसूली के आरोप, अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी से उपभोक्ताओं में रोष

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचनस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, सात गिरफ्तारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, सात गिरफ्तारभाकियू

Read More »