छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची परिवार की बात

छात्र आत्महत्या मामले में सांसद ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिजनों के लिए आर्थिक एवं रोजगार सहायता की मांग की

लखनऊ। बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सांगवान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और छात्र उज्जवल राणा की दुखद आत्महत्या मामले में न्याय की गुहार लगाई। सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दर्दनाक है और इसने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर और निष्पक्ष कार्रवाई करने, मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने और परिवार के किसी एक योग्य सदस्य को सरकारी सेवा में नियुक्ति का अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री को दिए पत्र में उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत दर्दनाक एवं हृदयविदारक घटना है, जिसमें मेरे लोकसभा क्षेत्र बागपत के गांव भड़ल निवासी एवं डी.ए.वी. कॉलेज, बुढ़ाना के छात्र उज्जवल राणा ने ऐसी परिस्थितियों का सामना किया कि उसे आत्मदाह जैसा गंभीर कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ा। इस हृदयविदारक घटना में उसकी मृत्यु हो गई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र शोकाकुल है। कहा कि यह घटना न केवल समाज के लिए चिंताजनक है, बल्कि यह भी इंगित करती है कि छात्र को न्याय एवं सुरक्षा का अनुभव नहीं हो सका।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग

https://www.facebook.com/sudhir.bhartiya.1/posts/pfbid02pBNnwS47yJiL1FiccLYX8MqyH3u6WWCmAxLGSRjFf9TY9um19NLCxPAjbk4xvCHil

मृतक छात्र का परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर है और इस दुःखद घटना ने उन्हें पूरी तरह से निराश कर दिया है। सांसद ने इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने, मृतक छात्र उज्जवल राणा के परिवार को उपयुक्त आर्थिक सहायता प्रदान कराये जाने और परिवार के किसी एक योग्य सदस्य को सरकारी सेवा में नियुक्ति का अवसर प्रदान करने की मांग भी सीएम योगी से की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद की मांगों पर सहमति जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उज्जवल राणा के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी कक्षाओं के बच्चों ने उठाया फिल्म शो का आनंद

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »