मुजफ्फरनगर-इंस्टाग्राम पर आया लक्की ड्रा का मैसेज, युवती के खाते से उड़ा दिए दो लाख

साइबर ठगी की खबर होने पर युवती ने दी तहरीर, शाहपुर थाने में पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात शातिर के खिलाफ मुकदमा

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में सोशल मीडिया के जरिए हो रही साइबर ठगी ने एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। इंस्टाग्राम पर लक्की ड्रा के नाम पर भेजे गए झूठे संदेश ने एक युवती को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। लाखों की रकम को गवां चुकी युवती ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद शाहपुर थाने में अज्ञात शातिरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शाहपुर क्षेत्र में एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी युवती शगुन चौधरी पुत्री समरपाल सिंह ने शाहपुर थाने में पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर अमित शर्मा-1 नामक आईडी से एक मैसेज आया। संदेश में उन्हें बताया गया कि उन्होंने लक्की ड्रा में बड़ा इनाम जीता है और एक कोरियर के माध्यम से उपहार भेजा जाएगा। विश्वास में आकर शगुन ने अपना पूरा पता और बैंक विवरण अज्ञात शातिरों को दे दिया। इसके बाद संदेश भेजने वाले ने पार्सल पाने के लिए अलग-अलग समय पर उनसे छोटे-छोटे और बड़े पैमाने पर कुल 2,00,100 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाए।
शगुन ने अपने खाते से शातिरों के द्वारा लक्की ड्रा भेजने के आश्वासन पर कुल आठ अलग-अलग लेनदेन किए। रकम भेजने के बाद भी कोई कोरियर उन्हें नहीं मिला। जब शगुन ने विरोध किया, तब अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए धमकी दी कि अब वह कुछ नहीं कर सकती। घटना के बाद पीड़िता ने शाहपुर थाने में अज्ञात शातिरों के खिलाफ तहरीर दी। शहापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लक्की ड्रा जैसी झूठी जानकारी देकर लोगों को फंसाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। आम जनता को सतर्क रहने, किसी भी अनजान आईडी या लिंक पर पैसे भेजने से बचने और किसी भी संदिग्ध संदेश की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की सलाह दी जाती है। मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं में जितना जल्दी रिपोर्ट दर्ज कराई जाए, ठगों को पकड़ने और राशि वसूलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सर्राफा बाजार बंद, गैंगस्टर कार्रवाई पर बवाल

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर सर्राफा बाजार बंद, गैंगस्टर कार्रवाई पर

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »