टशनबाजी में पांच बहनों के इकलौते भाई की नृशंस हत्या

बाइक से स्टंटबाजी करने पर टोकने के कारण खालापार में देर रात दूध डयेरी चलाने वाले युवक के सीने में घोंप दिया चाकू, सपा नेता और दो भतीजों के खिलाफ तहरीर गिरफ्तारी होने तक सुपुर्दे खाक करने से परिवार ने किया इंकार, खालापार में तनाव

मुजफ्फरनगर। शहर के संवेदनशील खालापार क्षेत्र में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब दूध डेयरी चलाने वाले युवक अफसर की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। अफसर पांच बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र सहारा था। हत्या के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। परिजनों ने सपा नेता अन्नू और उनके दो भतीजों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव सुपुर्दे-खाक करने से इनकार कर दिया है। अफसर की हत्या ने इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। सभी आरोपी घर से फरार बताये गये हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हैं। उधर, हत्यारोपी अन्नू नगर पालिका में सभासद भी हैं, लेकिन उनके परिवार ने हत्या में शामिल होने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
थाना खालापार क्षेत्र के फिरदौसनगर खालापार में मंगलवार की देर रात बाइक स्टंट करने को लेकर हुई टशनबाजी में एक युवक की सरेआम सीने में छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। इससे खालापार में दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार खालापार निवासी 28 वर्षीय युवक अफसर उर्फ गुडडू पुत्र जुल्फिकार कुरैशी मौहल्ले में ही दूध की डेयरी चलाता है। मौहल्ले में ही मुख्य रोड पर आये दिन कुछ युवक बाइक से स्टंट करते रहते हैं, इसको लेकर ही अफसर की टशनबाजी हो गई थी। मंगलवार की रात को भी बाइक से तेज रफ्तार स्टंट करते हुए युवकों को अफसर ने टोक दिया था। बताया गया कि इसके बाद करीब 12 बजे आरोपी युवकों साहिल और आवेज ने अफसर को घेरकर उस पर छुरी से हमला कर दिया। बताया गया कि इस हमले में अफसर के सीने में छुरी से वार किया गया, जिससे वार गहरा होने के कारण अफसर मौके पर अचेत होकर गिर पड़ा। शोर शराबा होने पर परिजन मौके पर आये, पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस के साथ परिजन घायल को करीब साढ़े बारह बजे जिला चिकित्सालय लेकर गये जहां से गंभीर अवस्था में उसको हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया था, रास्ते में ही अफसर की मौत हो गई।
युवक की हत्या के कारण खालापार में तनाव उत्पन्न हो गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने खालापार थाने में हमलावर साहिल और आवेज के साथ ही उनके चाचा नगरपालिका के वार्ड 48 से सभासद अन्नू कुरैशी के खिलाफ भी तहरीर देकर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। अन्नू कुरैशी समाजवादी पार्टी में भी हैं। सपा के टिकट पर ही वो सभासद पद का चुनाव लड़ते रहे हैं। खालापार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने बताया कि अफसर का बाइक स्टंट को लेकर सपा नेता के भतीजे साहिल के साथ विवाद हुआ था, वो अपने भाई आवेज के साथ चाकू लेकर देर रात अफसर के पास पहुंचा और आते ही हमला कर दिया। सीने मेें गहराई तक वार के कारण खून ज्यादा बहने से युवक की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर साहिल, आवेज और सभासद अन्नू कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपी फरार है, उनकी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी। वहीं बताया गया है कि मृतक अफसर अपने परिवार का इकलौता सहारा था, वो पांच बहनों का इकलौता भाई था, उसकी हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने ऐलान किया है कि जब तक तीनों हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजती है, तब तक अफसर के शव को सुपुर्दे खाक नहीं किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के विजन से संवर और निखर रहा उत्तराखंडः पुष्कर धामी

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »