अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

मुंबई- आज बुधवार को सुबह अभिनेता गोविंदा के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया था। अब एक्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्टर ने खुद बाहर आकर अपनी सेहत की जानकारी दी है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की दुआओं का असर है कि वो ठीक हैं, जिसके लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही अभिनेता ने कहा कि अभी डाक्टर्स के अनुसार दवाएं चल रही हैं।
अभिनेता गोविंदा ने एएनआई से बातचीत करते हुए अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं ठीक हूं।’ ये खबर जान एक्टर के फैंस को थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इसने प्रशंसकों को काफी हैरान कर दिया था। अभिनेता के दोस्त और वकील ललित बिंदल ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया था कि कल शाम उन्हें डिसओरिएंटेशन अटैक हुआ और वो बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में और उनकी जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर से जुड़ा ड्रग सिंडिकेट बेनकाब: देहरादून से 20 करोड़ की नशे की दवाएं जब्त

Also Read This

देर रात तक सजा ऑल इंडिया मुशायरा, शायरों के कलाम पर झूमे श्रोता

खतौली। नगर में जीटी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामचीन शायरों ने अपने बेहतरीन कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उर्दू अदब, साहित्य और आपसी भाईचारे की खुशबू से महके इस आयोजन में शायरी के रंगों ने ऐसा समां बांधा कि श्रोता बार-बार दाद देने को मजबूर हो गए। नगर में आयोजित इस साहित्यिक आयोजन का शुभारंभ हाजी नौशाद अहमद उर्फ मोनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद माज अहमद मोनी ने शमा रोशन कर मुशायरे की विधिवत शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अखलाक आढ़ती ने की, जबकि निजामत का दायित्व मशहूर शायर

Read More »

ट्यूबवैल ऑटोमेशन में बड़ा खेलः वर्क ऑर्डर के बाद भी रूकावट

जलकल विभाग में पुरानी और नई फर्म के बीच फंसे सहायक अभियंता अनुज कुमार की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल   पुरानी फर्म से 20 लाख का नया सॉफ्टवेयर लगवाया, नई फर्म के वर्क ऑर्डर में फंसाया शर्त का पेंच मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी को व्यवस्था और नियमों पर इस कदर हावी कर रहे हैं कि शासन से लेकर प्रशासन तक भी हैरान है। ताजा मामला जलकल विभाग में शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति के लिए ट्यूबवैल के ऑटोमाइजेशन व्यवस्था के नए टैण्डर का है। करीब चार साल बाद इसके लिए खुली निविदा पालिका प्रशासन ने कराई तो पूरी अव्यवस्था की पोल खुलती नजर आ

Read More »