नरेश टिकैत का राजेन्द्र मलिक को चैलेंजः गठवाला खाप रोके नहीं रूकेगी

सौरम में 15 साल बाद होने जा रही सर्वखाप पंचायत से पहले बालियान और गठवाला खापों के चौधरियों में खींचतान और तेज

मुजफ्फरनगर। आगामी सर्वखाप पंचायत से पहले पश्चिमी यूपी की खाप राजनीति में घमासान मचा हुआ है। 15 साल बाद सौरम में होने जा रही इस ऐतिहासिक पंचायत को लेकर जाट समाज की प्रमुख बालियान और गठवाला खापों के चौधरियों के बीच तकरार खुलकर सामने आ गई है। गठवाला खाप के मुखिया राजेन्द्र मलिक के इस सर्वखाप पंचायत का बहिष्कार करने पर बालियान खाप के मुखिया नरेश टिकैत और भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया कि ये समाज का मंच है, किसी का निजी नौत्ता नहीं है। नरेश टिकैत ने सीधे लहजे में राजेन्द्र मलिक को चुनौती देते हुए साफ कहा कि हर बार विरोध हुआ है, लेकिन गठवाला खाप रोके नहीं रूकी, समाज के हितों को लेकर यह पंचायत होगी और गठवाला पर सभी की नजर है।
मुजफ्फरनगर जनपद के ऐतिहासिक गांव सौरम में 16 से 18 नवंबर तक होने जा रही जाट समाज की सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह पंचायत सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक मानी जा रही है। लेकिन आयोजन से ठीक पहले गठवाला खाप के मुखिया चौ. राजेन्द्र मलिक द्वारा पंचायत के बहिष्कार की घोषणा ने हलचल मचा दी है। इस विवाद ने जहां खापों के भीतर मतभेद को उजागर किया है, वहीं बालियान खाप के मुखिया और भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत तथा प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने इस मामले में संयम बरतते हुए इसे भ्रम फैलाने की कोशिश करार दिया है। सौरम गांव में यह ऐतिहासिक पंचायत लगभग 15 वर्षों बाद आयोजित हो रही है। इसमें पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक की खापों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पंचायत का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना और सामाजिक एकता को सशक्त बनाना बताया जा रहा है। इसी बीच गठवाला खाप के मुखिया चौ. राजेन्द्र मलिक द्वारा पंचायत के बहिष्कार का ऐलान किए जाने से विवाद गहरा गया है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद पूरे जाट समाज में चर्चा तेज हो गई है।
भाकियू प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा राजेन्द्र सिंह मलिक शरीफ परिवार से हैं। जो बयान उनके नाम से चलाया जा रहा है, वो उनका नहीं है। उनके नाम से बयान दिलाने के पीछे कुछ लोग सक्रिय हैं। पहले भी कुछ लोग ऐसा करते थे, अब एक नई जमात इसमें लग गई है। टिकैत ने बताया कि सर्वखाप पंचायत समाज का साझा मंच है, जहां किसी एक व्यक्ति या संगठन का वर्चस्व नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, ये सर्वजातीय मेला है। इसमें भाजपा, सपा और कांग्रेस के लोग भी आएंगे। तीन दिन तक सब खाप के लोग होंगे, फिर अपनी-अपनी पार्टी में लौट जाएंगे। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि पंचायत में समाज सुधार से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी और जो भी निर्णय होंगे, वे सामूहिक सहमति से लिए जाएंगे। उन्होंने विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, विरोध भी परंपरा का हिस्सा है, लेकिन सामाजिक जिम्मेदारी निभाना सबका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि 2006 और 2010 की सर्वखाप पंचायत का भी इसी तरह से विरोध किया गया था।
बालियान खाप के मुखिया चौ. नरेश टिकैत ने भी गठवाला खाप के बहिष्कार को दुखद बताते हुए कहा कि बाबा राजेन्द्र सिंह शरीफ आदमी हैं, किसी ने उनके मुंह में गलत शब्द डाल दिए हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं मलिक परिवार को निमंत्रण देने जाने वाले थे, लेकिन विरोध का बयान सामने आने के बाद उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से निमंत्रण भेजने का निर्णय लिया। नौत्ता उनको भेज दिया गया है। नरेश टिकैत ने कहा, ये समाज का खुला मंच है, किसी को रोका नहीं जाएगा। राजेन्द्र मलिक आएंगे तो सर्वखाप पंचायत की शोभा बढ़ेगी। उन्होंने एक चुनौती के रूप में साथ ही यह भी कहा कि गठवाला खाप पर सबकी नजर है। राजेन्द्र मलिक निर्णय तो ले लेते हैं, लेकिन उनकी बात को सब मानते नहीं। अगर उन्होंने बहिष्कार का फैसला लिया है, तो उसे निभाकर भी दिखाएं।
सौरम गांव में होने वाली यह सर्वखाप पंचायत 2010 के बाद होगी। इस बार पंचायत में सामाजिक सुधार, युवाओं की भागीदारी, महिला सुरक्षा, कृषि संकट और पारिवारिक विवादों के समाधान जैसे मुद्दों पर विमर्श होने की संभावना है। गांवों में भंडारों की तैयारियां चल रही हैं, सड़कों और चौपालों की मरम्मत हो रही है। ग्रामीण और संगठन के कार्यकर्ता आगंतुकों के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सर्वखाप पंचायत को लेकर जहां समाज में उत्साह है, वहीं गठवाला खाप के बहिष्कार ने इस आयोजन पर सियासी और सामाजिक दोनों रंग चढ़ा दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में फर्जी कारोबारः सरकार को लगाया 20 करोड़ का फटका

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  फेडरेशन में रंगों की फुहार, होली मिलन समारोह में दिखा उत्साहकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »