भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर

वाहन चेकिंग के नाम पर सार्वजनिक रूप से किया था अपमान, सभासदों के हंगामे के बाद मंत्री ने दिया दखल

मुजफ्फरनगर। शहर में भाजपा सभासद प्रशांत गौतम कूकड़ा के साथ वाहन चेकिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से अभद्रता करने, चालान काटने की धमकी देने और अपमानित करने के घटनाक्रम में आरोपी हैड कांस्टेबल को आखिरकार लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से न केवल सभासद का सम्मान बहाल हुआ है, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी मजबूती मिली है।
ये घटना गुरुवार की है, जब मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास सिविल लाइन थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भाजपा सभासद प्रशांत गौतम अपनी बुलेट बाइक से सदर तहसील जा रहे थे। बताया गया कि वे एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत अपने वार्ड के मतदाताओं को आए नोटिसों के संबंध में सहयोग के लिए सदर तहसील जा रहे थे। मेरठ रोड पर डाक बंगले के सामने ही थाना सिविल लाइन के पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के नाम पर उन्हें रोका। सभासद के अनुसार बाइक के सभी कागजात सही पाए गए, इसके बावजूद हेलमेट न पहनने का हवाला देते हुए सिपाही ने चालान काटने की धमकी दी। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया और आसपास बिना हेलमेट चल रहे अन्य वाहन चालकों पर कार्रवाई न होने का सवाल उठाया, तो संबंधित पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की।

सभासद प्रशांत गौतम का कहना है कि परिचय देने के बाद भी सिपाही के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया और बहस बढ़ती चली गई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। स्थिति बिगड़ते देख सभासद ने अन्य भाजपा सभासदा और पदाधिकारियों को मौके पर बुला लिया। उनके पहुंचते ही हंगामा बढ़ गया और पुलिसकर्मी के रवैये के खिलाफ जोरदार विरोध शुरू हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा सभासदों ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को फोन पर पूरी घटना से अवगत कराया और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एसएसपी संजय वर्मा से बात कर निर्वाचित जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की गई कथित अभद्रता पर कड़ा रोष जताया।

इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सील

बताया गया कि देर रात एसएसपी संजय वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी हैड कांस्टेबल सुशील कुमार को सिविल लाइन थाने से हटाकर पुलिस लाइन में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी जनपद में वाहन चेकिंग के दौरान आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस कर्मियों के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद भाजपा सभासद प्रशांत गौतम का कहना है कि इससे न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान बचा है, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं में भी सकारात्मक संदेश गया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन के लिए एक संदेश है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ मर्यादित व्यवहार जरूरी है।

इसे भी पढ़ें:  कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

Also Read This

बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

चम्बा- हिमाचल के चंबा जिले में पुखरी-मसरूंड मार्ग पर बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक मुंडन संस्कार से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में ग्राम महल पंचायत के सपरोठ

Read More »

रिश्वत लेकर छोड़ दिया आरोपी, दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला पूरा खेल

मेरठ- मेरठ में लूट के आरोपी को कथित रूप से तीन हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ने के मामले में एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मेरठ। लूट के एक मामले में वांछित आरोपी को कथित रूप से रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में पुलिस विभाग के दो कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के

Read More »

राजभर के ‘सपा में टूट’ वाले दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले— अफवाह फैलाने वालों को अब लोग ढूंढ़ रहे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच जुबानी टकराव तेज हो गया है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने का दावा किया, जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर तीखा पलटवार किया। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाले मंत्री को अब वही लोग ढूंढ़ रहे हैं, जिनसे कथित तौर पर अलग-अलग नामों पर एडवांस लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले टिकट की आस लगाए बैठे लोग सवाल कर रहे थे, लेकिन अब अधिकारी और ठेकेदार भी जवाब मांगने

Read More »

रेत खनन की रंजिश बनी खूनी टकराव, भाजपा नेता सहित तीन की मौत

कटगोड़ी गांव में दो गुटों के बीच विवाद हिंसा में बदला, फॉर्च्यूनर में आग लगने से भरत सिंह की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार   छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत खनन के कारोबार से जुड़ी पुरानी रंजिश ने मंगलवार रात बड़ा खूनी रूप ले लिया। सोनहत तहसील के कटगोड़ी गांव में दो गुटों के बीच हुए टकराव में भाजपा नेता भरत सिंह सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।   पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कुछ

Read More »

खतौली में श्रुतसप्ताह के तहत त्रिदिवसीय तीन लोक विधान का भव्य शुभारंभ, निकली मंगल कलश यात्रा

Khatauli News: खतौली के श्री दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाड़ा में श्रुतसप्ताह के अंतर्गत त्रिदिवसीय तीन लोक विधान का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान, मंगल कलश यात्रा और विधान की विधिवत क्रियाओं के बीच जैन श्रद्धालुओं ने भक्ति और उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।   कार्यक्रम की शुरुआत जाप्यनुष्ठान और कलश स्थापना से हुई। उदयपुर से पधारे विधानाचार्य श्री हिमालय शास्त्री ने वैदिक और धार्मिक रीति से सभी क्रियाएं संपन्न कराईं। इसके बाद मंगल कलश यात्रा मुकेश आढ़ती के निवास स्थान से शुरू होकर जिनमंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से यात्रा का स्वागत किया।     जैन

Read More »