अमेरिका ईरान युद्ध बढ़ा, मिडिल ईस्ट में सेना की तैनाती तेज

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। मिडिल ईस्ट में पहले से तैनात हजारों सैनिकों के बीच अब अमेरिका और अतिरिक्त सैन्य बल भेजने की तैयारी कर रहा है, जबकि ईरान में 10 लाख से ज्यादा लोग सेना में शामिल होने के लिए तैयार बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, अमेरिका 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से कम से कम 1,000 अतिरिक्त सैनिक भेजने की तैयारी में है। इससे क्षेत्र में पहले से मौजूद करीब 50,000 सैनिकों की ताकत और बढ़ेगी।

हजारों मरीन पहले से मिडिल ईस्ट में तैनात, दो मरीन यूनिट की तैनाती भी प्रक्रिया में, करीब 5,000 मरीन और नौसेना कर्मी और भेजे जाएंगे संभावित जमीनी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए ईरान ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। देशभर के भर्ती केंद्रों पर भारी भीड़, बसीज, इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स और सेना के कैंप सक्रिय, करीब 10 लाख से अधिक लड़ाकों को तैयार करने की प्रक्रिया हालांकि, आधिकारिक आंकड़े अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन रिपोर्ट्स में बड़े पैमाने पर भर्ती की बात सामने आई है। इस बीच पाकिस्तान ने भी इस संकट में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मासूम का अपहरण कर कत्ल... संदूक में रजाई के नीचे छिपाया लाश को , ढूंढने का नाटक करता रहा 'कातिल'

 पाकिस्तान ने कहा कि वह युद्ध रोकने के लिए सभी हितधारकों से बातचीत कर रहा है अमेरिका ने अपनी मांगें पहले पाकिस्तान के जरिए ईरान तक पहुंचाई थीं अब पाकिस्तान की ओर से भी बातचीत की पुष्टि कर दी गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के 15-सूत्रीय प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका पश्चिम एशिया में दोहरा मापदंड अपना रहा है। उनका कहना है: अमेरिका गाजा में इजरायल का समर्थन करता है लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के कदमों की आलोचना करता है उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है। यह संघर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

इसके बाद ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगी देशों को निशाना बनाया, जिससे तनाव और बढ़ गया। जमीनी युद्ध की आशंका बढ़ी, कूटनीतिक दावों में विरोधाभास, मिडिल ईस्ट में स्थिति और जटिल  कुल मिलाकर, अमेरिका ईरान युद्ध अब एक बड़े महासंग्राम की ओर बढ़ता दिख रहा है, जहां हर कदम वैश्विक असर डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें:  बाबरी नाम पर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोकहादसे में चार लोगों की मौके

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  मासूम का अपहरण कर कत्ल… संदूक में रजाई के नीचे छिपाया लाश को , ढूंढने का नाटक करता रहा

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  मासूम का अपहरण कर कत्ल… संदूक में रजाई के नीचे छिपाया

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »