1.1 करोड़ के इनामी गणेश उइके समेत छह नक्सली ढेर

भुवनेश्वर- ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सीपीआई (माओवादी) का शीर्ष नेता गणेश उइके समेत छह नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ चकापाद थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई। उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। ओडिशा के कंधमाल जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके समेत छह नक्सली मारे गए। राज्य में नक्सल विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, यह मुठभेड़ चकापाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घने जंगलों में हुई। मारा गया गणेश उइके (69 वर्ष) सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य था और ओडिशा में इस प्रतिबंधित संगठन का प्रमुख था, जिस पर प्रशासन ने 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। मूल रूप से तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला उइके, पक्का हनुमंतु और राजेश तिवारी जैसे कई नामों से भी जाना जाता था।
पुलिस ने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में गणेश उइके के अलावा पांच अन्य नक्सली भी मारे गए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल अन्य नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि उइके लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था और क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों मे शामिल था। फिलहाल इलाके में अभी भी तलाश अभियान जारी है।
सुरक्षा बलों की सफलता पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया ‘नक्सल मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि। ओडिशा के कंढमाल में चलाए गए एक बड़े अभियान में केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके समेत छह नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस बड़ी सफलता के साथ, ओडिशा नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त होने के कगार पर है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।’

इसे भी पढ़ें:  EMI न भरने पर बैंक दूर से बंद कर सकेंगे खरीदा गया प्रोडक्ट, RBI बना रहा नई व्यवस्था

Also Read This

परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर पहुंचे संगीत सोम, ममता-राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता संगीत सोम पहुंचे। वह शहर के शिव चौक पहुंचे, कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान आशुतोष के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में संगीत सोम ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बयानों से कुछ होने वाला नहीं है। इसे भी पढ़ें:  झांसी में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, घर के पीछे दफनाया शवसंगीत सोम ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद देश या उत्तर प्रदेश से किसी

Read More »

तांत्रिक क्रिया के बहाने महिला ने अधिवक्ता को बनाया शिकार, नौ लाख के जेवर लेकर फरार

भूत-प्रेत का साया बताकर घर में घुसी, पोटली बदलकर सोने के आभूषण कर दिए गायब, सीसीटीवी में साथी युवक की मौजूदगी भी आई सामने मुजफ्फरनगर। अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर अधिवक्ता और उनके परिवार को झांसे में लेकर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में एक शातिर महिला द्वारा तांत्रिक क्रिया के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। कुंगर पट्टी सुजडू निवासी अधिवक्ता आमिर रजा ने पुलिस

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को मिला आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण मुजफ्फरनगर। आग जैसी आपात स्थितियों में सतर्कता और त्वरित निर्णय ही जीवन बचाने का सबसे बड़ा आधार बनते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर मुजफ्फरनगर के एम.जी. पब्लिक स्कूल में अग्निशमन विभाग ने एक व्यापक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, इस फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल में छात्रों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई बल्कि वास्तविक परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। इसके साथ ही विद्यालय में सेवा सुरक्षा सप्ताह के विषय पर कक्षा आधारित गतिविधियां भी कराई गई। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत बच्चों ने हासिल की उपलब्धि, प्रधानाचार्या ने किया अभिनंदन मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इसी गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। बुधवार शाम घोषित हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में एम.जी. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें अनेक विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के कक्षा दसवीं के घोषित परिणाम के बारे में जानकारी देते

Read More »

धूमधाम से मना भगवान परशुराम जन्मोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

टाउन हॉल में मुख्य समारोह के बाद निकली भव्य शोभायात्रा, समाज के प्रमुख लोगों और अतिथियों का हुआ सम्मान मुजफ्फरनगर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा से पूर्व सनातन धर्म सभा भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण त्यागी समाज के प्रमुख व्यक्तियों, साधु-संतों तथा यूजीसी विवाद के बाद चर्चाओं में आए पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री की उपस्थिति रही। साथ ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा का आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। इसे भी पढ़ें:  EMI न भरने पर बैंक दूर से बंद कर सकेंगे खरीदा गया प्रोडक्ट, RBI बना रहा नई व्यवस्थामुख्य कार्यक्रम 17

Read More »

आग से हड़कम्प, कन्फैक्शनरी और टायर फैक्ट्री में लाखों का नुकसान

सिविल लाइन क्षेत्र में क्लासिक कन्फैक्शनरी की दुकान और नई मंडी में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक ही रात और सुबह के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग की घटनाओं ने अफरा-तफरी मचा दी। सिविल लाइन क्षेत्र में कन्फैक्शनरी की दुकान और नई मंडी क्षेत्र में टायर फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दोनों घटनाओं में दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसे भी पढ़ें:  आवारा कुत्तों पर अधिकतर राज्यों ने नहीं दिए हलफनामे, मुख्य सचिवों को पेश होने का आदेश आग की दो अलग-अलग

Read More »