पत्नी के मायके रहने से भड़का पति, बुलडोजर से ससुराल तोड़ डाला

गिरिडीह दामाद बुलडोजर कांड ससुराल तोड़फोड़

गिरिडीह (झारखंड)। गिरिडीह जिले में घरेलू विवाद का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी के मायके में रहने से नाराज़ पति ने गुस्से में कानून को हाथ में ले लिया। पति बुलडोजर लेकर सीधे ससुराल पहुंच गया और घर के बाहर बनी बाउंड्री दीवार को गिरा दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह मामला जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक की पत्नी पिछले काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। पति बार-बार पत्नी को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज़ होकर पति ने यह कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव, RFID कार्ड पर 24 घंटे की समय-सीमा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी युवक अचानक एक जेसीबी (बुलडोजर) लेकर सिरसिया गांव पहुंचा। बिना किसी बातचीत के उसने ससुराल के बाहर बनी बाउंड्री पर बुलडोजर चला दिया, जिससे दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई इस घटना को देखकर आसपास के लोग हैरान रह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब मौके पर विरोध शुरू हुआ तो आरोपी बुलडोजर लेकर फरार हो गया। बाद में ग्रामीणों ने इस पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा: पैसेंजर और मालगाड़ी की टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाउंड्री का निरीक्षण किया और पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले में तोड़फोड़ और शांति भंग करने से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान गादी-चुंगलो गांव निवासी पिंटू मंडल के रूप में हुई है। पिंटू मंडल की शादी सिरसिया गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  सिसौली से गूंजा प्राकृतिक खेती का संदेश, चार दिवसीय शिविर का समापन

Also Read This

सहारनपुर STF मुठभेड़ में गोली लगने के बाद ललन की अस्पताल में मौत

सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर रविवार देर रात STF की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 1.25 लाख रुपये के इनामी ललन सिंह उर्फ ललन को गोली लग गई। एडीजी अमिताभ यश के अनुसार, उसे पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीजी के मुताबिक, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी STF की टीम सरसावा-नकुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे संदिग्धों को रोकने का इशारा किया गया, जिसके बाद पुलिस के अनुसार उनकी ओर से फायरिंग की गई। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में ललन को गोली लगी और

Read More »

रोहित का शव मिला बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटों बाद लापता हुआ था, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में 28 वर्षीय रोहित का शव रविवार सुबह जंगल के पास एक नाले में मिला। परिजनों के अनुसार, वह बेटे का जन्मदिन मनाने के कुछ घंटे बाद घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  लद्दाख में हिंसक प्रदर्शन: राज्य का दर्जा मांगते युवाओं ने भाजपा दफ्तर और पुलिस वाहन में लगाई आग  मृतक की पहचान गांव गोयला निवासी रोहित पुत्र मेहर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रोहित ने परिवार के साथ बेटे का जन्मदिन मनाया था। कार्यक्रम

Read More »

तितावी लापता किशोरी बरामद: पुलिस ने दो दिन बाद सकुशल खोजा

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की तलाश के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे खोज निकाला। बरामदगी अभियान में सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह, तितावी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और ढिढावली चौकी इंचार्ज विकास कुमार की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी के लापता होने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस की ओर से किशोरी के लापता होने के कारण या बरामदगी के स्थान के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसे भी पढ़ें:  मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण की नींव रखी

Read More »

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »