पूरी रात मृत पिता और बेसुध मां के साथ रहा पांच साल का बेटा, जहर ने बनाया अनाथ

भुवनेश्वर । ओडिशा के देवगढ़ में पांच साल का बच्चा पूरी रात जंगल में अपने मृत पिता और बेसुध मां की देखभाल करता रहा। माता-पिता घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक का सेवन कर बैठे थे। सूरज निकलने पर बच्चा सड़क पर जाकर राहगीरों से मदद मांग सका। हालांकि इलाज के दौरान मां भी चल बसी। ओडिशा के देवगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पांच साल का एक छोटा बच्चा कपकपाती ठंड और अंधेरी घनी रात में अकेला जंगल रहकर अपने मृत पिता और बेहोश मां की देखभाल करता रहा। यह हृदयविदारक मामला तब उजागर हुआ जब रविवार सुबह वह जंगल के पास सड़क पर लोगों की मदद मांगते पाया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चे के माता-पिता की पहचान दुष्यंत मझी और रिंकी मझी के रूप में हुई है। जो जियानंतपाली गांव के निवासी थे, घर लौटते समय घरेलू विवाद के चलते कीटनाशक का सेवन कर बैठे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और करीब एक किलोमीटर जंगल में चले गए, जहां उन्होंने जहर का सेवन किया। बच्चे के पिता दुष्यंत मझी घटनास्थल पर ही जान गंवा बैठे, जबकि रिंकी मझी बेहोश हो गईं। पुलिस के अनुसार, बच्चा सारी रात अपने माता-पिता के पास बैठा रहा और उनकी सुरक्षा करता रहा। सूरज निकलने के बाद उसने मदद के लिए सड़क की ओर चलकर राहगीरों से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि बच्चे को प्राथमिक इलाज के बाद दादा-दादी के पास सौंपा गया, जबकि उसकी मां बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान चल बसी। पुलिस ने बताया कि बच्चा भी इस विष का सेवन कर चुका था, लेकिन वह सुरक्षित बच गया। देवगढ़ के अतिरिकत पुलिस अधीक्षक धीरज चोपड़ार ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी का AI जनरेटेड वीडियो वायरल; कांग्रेस–भाजपा में तीखी राजनीतिक टक्कर

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  भाजपा और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं- मोहन भागवतकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  भाजपा और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं- मोहन भागवतपालिका टीम

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »