नूर खान एयरबेस पर हमला: ड्रोन गिराए, सैन्य ठिकाने तबाह

नूर खान एयरबेस पर हमला कर अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस कार्रवाई में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। यह हमला पाकिस्तान की हालिया हवाई कार्रवाई के जवाब में बताया गया है। पिछले चार दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया गया।

इसे भी पढ़ें:  चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगा

इसके अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप पर भी हमले किए गए। तालिबान का दावा है कि पाकिस्तान के कई महत्वपूर्ण सैन्य कमांड सेंटरों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रातभर चले हमलों में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 203 मंसूरी, 201 सिलाब और 205 अल-बद्र कॉर्प्स ने इन अभियानों को अंजाम दिया। मंत्रालय के मुताबिक, 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, 10 घायल हुए और चार सैन्य चौकियां पूरी तरह तबाह हो गईं।

इसे भी पढ़ें:  कनाडा के हाईस्कूल में खौफनाक गोलीबारी, 10 की मौत, 25 घायल

अफगान सेना ने पाकिस्तान के दो सैन्य ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया है। अफगानिस्तान का कहना है कि यह ऑपरेशन पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ का बदला है। पाकिस्तान ने हाल ही में काबुल और बगराम एयरबेस पर हवाई हमले किए थे। शुक्रवार को काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक की गई, जिसके कुछ घंटों बाद अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान ने अफगान हवाई सीमा का उल्लंघन किया तो और भी कड़ा जवाब दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  ट्रंप चीन दौरा पर सस्पेंस खत्म, अमेरिका-चीन रिश्तों की परीक्षा

रावलपिंडी का नूर खान एयरबेस पाकिस्तान की वायुसेना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे मई 2025 में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी निशाना बनाया गया था, जिसमें बेस के ढांचे को नुकसान पहुंचा था। डिप्टी प्रवक्ता सेदिकुल्लाह नसरत ने बताया कि नंगरहार, पक्तिया, खोस्त और कंधार प्रांतों में दुश्मन के खिलाफ लेजर हथियारों और आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया गया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में भारी तनाव बना हुआ है और हालात संवेदनशील बताए जा रहे हैं।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंपसूचना मिलने पर फुलास अकबरपुर के

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट: अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत पीछे नहीं हटेगावायरल वीडियो में युवक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि एक

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  दुश्वारियों से भरा रहा सफर, जम्मू में मिले शव, कई

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »