उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

नई दिल्ली। उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन (Sentence Suspension) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। यह मामला चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ के समक्ष विचाराधीन है।

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि यह एक अत्यंत गंभीर और भयावह मामला है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सेंगर पर धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप सिद्ध हुए हैं, जिनमें न्यूनतम सजा 20 वर्ष की कैद है, जो आजीवन कारावास तक बढ़ाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  तरनतारन लॉ कॉलेज में खौफनाक वारदात, छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारा

CJI की टिप्पणी

चीफ जस्टिस ने स्पष्ट किया कि फिलहाल सुप्रीम कोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के पक्ष में है। CJI ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा कि यदि पीड़िता नाबालिग न भी हो, तब भी क्या न्यूनतम सजा लागू होगी। इस पर तुषार मेहता ने जवाब दिया कि कानून में संशोधन के बाद न्यूनतम सजा 20 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसे भी पढ़ें:  बांकेबिहारी मंदिर फूलबंगला रुका, 9 अप्रैल बैठक में फैसला

पीठ ने मामले में प्रतिवाद दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय देते हुए कहा कि 23 दिसंबर 2025 को पारित दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई जाती है, जिसके तहत कुलदीप सेंगर की रिहाई नहीं होगी।

हाईकोर्ट के आदेश को दी गई चुनौती

गौरतलब है कि 23 दिसंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा को निलंबित करते हुए जमानत दी थी। हालांकि, कोर्ट ने यह शर्त रखी थी कि सेंगर पीड़िता से 5 किलोमीटर की दूरी बनाए रखेंगे। इस फैसले को CBI ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद यह सुनवाई शुरू हुई।

इसे भी पढ़ें:  राम मंदिर तक ही आरएसएस का समर्थन, काशी-मथुरा के आंदोलनों से दूरी: मोहन भागवत

प्रदर्शन और प्रतिक्रिया

इधर, मामले को लेकर दिल्ली में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई, जिसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट पीड़िता के साथ न्याय करेगा और गलत आदेश को वापस लिया जाएगा।

Also Read This

खगोली : तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष बने सुभाष चन्द, महासचिव बने सत्यप्रकाश सैनी

खतौली। तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द और महासचिव पद पर सत्यप्रकाश सैनी निर्वाचित हुए। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी 100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे समाप्त हुई। मतगणना दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे पूर्ण हुई । एल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह, सदस्य रामचंद्र सैनी, मोहम्मद अरशद ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष चन्द को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सरदार जितेंद्र सिंह को 48 मत मिले

Read More »
22 अप्रैल 2026 को खुलने जा रहे केदारनाथ धाम का दृश्य

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, जानिए बाबा केदार धाम की खास बातें

Kedarnath Opening 2026: 22 अप्रैल 2026 को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज धाम पहुंच रही है। हर साल लाखों श्रद्धालु इस पल का इंतजार करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केदारनाथ सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पांडवों की कथा, त्रिकोणीय शिवलिंग और हिमालय की अद्भुत भव्यता से जुड़ा एक ऐसा धाम है, जिसकी हर बात श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है? केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे। उखीमठ से बाबा केदार की डोली आज केदारनाथ पहुंच जाएगी। इस दिन का इंतजार श्रद्धालु पूरे साल करते हैं। जैसे-जैसे कपाट खुलने की घड़ी करीब आती है,

Read More »
चारधाम यात्रा 2026 में पहले महीने VIP दर्शन पर रोक

चारधाम यात्रा में पहले महीने VIP दर्शन बंद, आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है और इस बार शुरुआत से ही प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि यात्रा के पहले एक महीने तक VIP दर्शन की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस फैसले के पीछे मकसद यही बताया जा रहा है कि दूर-दराज से आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को पहले सुविधा मिले और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सके। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने VIP दर्शन को लेकर एसओपी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक, शुरुआती एक महीने तक चारों धाम में विशेष प्रवेश या VIP ट्रीटमेंट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में एडवाइजरी केंद्र

Read More »

Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली, तीन लाख लेकर बुलेट खरीदने तक के आरोप, विभागीय जांच शुरु Muzaffarnagar News मुजफ्फरनगर। आरटीसी में तैनात मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार पर प्रशिक्षुओं से फायरिंग और इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने परीक्षा पास कराने के नाम पर प्रशिक्षुओं से भारी रकम वसूली, यहां तक कि तीन लाख रुपये लेकर बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने का मामला भी सामने आया है। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन उदल सिंह ने एसएसपी के निर्देश

Read More »

Admerly ने आकाश शर्मा को CSO बनाया, Zee Media से आए

नई दिल्ली: BE Group इकोसिस्टम के तहत काम करने वाले publisher monetisation platform Admerly ने आकाश शर्मा को मुख्य रणनीति अधिकारी (CSO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, आकाश शर्मा इससे पहले ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन में सहायक उपाध्यक्ष  – डिजिटल मुद्रीकरण  के पद पर कार्यरत थे। कंपनी ने कहा कि नई भूमिका में आकाश शर्मा Admerly की go-to-market strategy तय करेंगे, एंटरप्राइज पब्लिशर के साथ संबंध मजबूत करेंगे और पब्लिशर इकोसिस्टम की बदलती जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट रोडमैप को दिशा देंगे। इसे भी पढ़ें:  प्यार में हारी 21 साल की यूट्यूबर!: चाचा के घर फांसी लगाकर दी जानजारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, उनकी जिम्मेदारी Admerly को पब्लिशर मॉनेटीसतिओं

Read More »