सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, कमरे से शव और तमंचे बरामद

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किए गए। मृतकों में एक सरकारी कर्मचारी, उसकी पत्नी, बुजुर्ग मां और दो नाबालिग बेटे शामिल हैं। सभी के शव अलग-अलग जगहों पर मिले, जबकि कमरे से तीन अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक अमीन अशोक और उनकी पत्नी का शव कमरे के फर्श पर पड़ा मिला, जबकि उनकी मां और दोनों बेटे बेड पर मृत अवस्था में पाए गए। शुरुआती जांच में सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान मिले हैं, जिससे पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद हरेंद्र मलिक कपसाड़ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले

फोरेंसिक टीम मौके पर, घर सील

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए पूरे घर को सील कर दिया गया है। परिवार के सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं, ताकि कॉल डिटेल और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा सके।

मृतकों की पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान अमीन अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (37), मां विद्यावती (70), और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) के रूप में की है। अमीन अशोक नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे और उन्हें यह नौकरी पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर मिली थी।

इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बेटा देव कस्बे के एक निजी स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ रहा था।

हत्या या आत्महत्या? कई पहलुओं पर जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अमीन अशोक ने पहले परिवार के अन्य सदस्यों को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस इस निष्कर्ष पर अभी नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं परिवार किसी आर्थिक दबाव, कर्ज, नौकरी से जुड़े तनाव, घरेलू विवाद या मानसिक परेशानी से तो नहीं गुजर रहा था। इसके अलावा इस संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा कि किसी विवाद के दौरान अचानक फायरिंग हुई हो।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अटलः मीनाक्षी चौक बनेगा अटल स्मारक, लगेगी आदमकद प्रतिमा

बाहरी व्यक्ति की भूमिका की भी पड़ताल

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम तो नहीं दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परिवार शांत स्वभाव का था और किसी से खुले तौर पर कोई विवाद सामने नहीं आया था। इसी वजह से यह घटना इलाके में चर्चा और चिंता का विषय बनी हुई है।

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव की

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »