सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, गिरोह का भंडाफोड़

कृषि विभाग में संविदा भर्ती के नाम पर युवाओं से वसूली, फर्जी नियुक्ति पत्र और दस्तावेजों के साथ दो आरोपी दबोचे

मुजफ्फरनगर। सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, सरकारी विभागों के नाम पर तैयार दस्तावेज, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और एक ब्रेजा कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कई राज्यों और जनपदों में युवाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस के अनुसार शाहपुर क्षेत्र के गांव मंधेड़ा निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे 1.50 लाख रुपये ठग लिए गए और बदले में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस-बदमाश मुठभेड़ का सिलसिला जारी, 30 घंटे में छठी भिड़ंत

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शामली मूल निवासी एवं वर्तमान में दिल्ली के करावल नगर निवासी नितिन तथा गाजियाबाद निवासी दीपक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, दो मेट्रो कार्ड, चार आधार कार्ड, कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के नाम से तैयार तीन फर्जी एम्प्लॉय रजिस्ट्रेशन एवं ज्वाइनिंग लेटर, आयकर विभाग के चार आवेदन पत्र तथा विभिन्न अभ्यर्थियों के नाम से तैयार 14 अन्य दस्तावेज बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सरकारी विभागों में भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन जारी करते थे। इसके बाद नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से संपर्क कर उन्हें संविदा नियुक्ति का भरोसा दिलाते और मोटी रकम वसूल लेते थे। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज देकर फरार हो जाते थे।

इसे भी पढ़ें:  नगर पालिक अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रामलीला ध्वज यात्रा का कराया शुभारंभ

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, मऊ, आजमगढ़ और सहारनपुर के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी कई युवाओं को ठगी का शिकार बना चुके हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और अब तक हुई ठगी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  UP में 1 लाख गुमशुदा लोग: हाईकोर्ट सख्त, DGP और ACS से जवाब तलब

Also Read This

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  समर्पित युवा समिति ने फिर बढ़ाई जिले की शान, हैदराबाद से

Read More »

सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

बांदा-  बांदा में सपा कार्यालय में जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पार्टी जिलाध्यक्ष ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। बांदा जिले में कालूकुआं स्थित सपा कार्यालय में शुक्रवार को छत्रपति साहूजी महाराज की जयंती पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी और विधायक विशंभर यादव के बीच जुबानी जंग हो गई। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता। कार्यक्रम के दौरान विधायक अपने वक्तव्य में सांसद का विरोध कर रहे थे। यह सुनकर सांसद भड़क गईं। वायरल वीडियो में वह कहा

Read More »