अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कार में आग, चालक बाल-बाल बचा

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कार में आग लगने से रविवार को अफरा-तफरी मच गई। चलती कार अचानक आग की लपटों से घिर गई, जिससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। निजी होटल के पास भड़की आग बताया जा रहा है कि कार चालक अंबाला से जगाधरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर एक निजी होटल के पास पहुंचा, उसे कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया।

इसे भी पढ़ें:  GST सुधार से शेयर बाजार में तेजी | Sensex और Nifty में रिकॉर्ड बढ़त

चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और नीचे उतर गया। उसके उतरते ही पूरी कार आग की चपेट में आ गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी। दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  विकास की समीक्षा में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

हाईवे पर लगा लंबा जाम बीच सड़क पर कार में आग लगने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि यदि चालक उतरने में थोड़ी भी देरी करता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा 
Share This Article