लेंटर का छज्जा गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल

खतौली/रतनपुरी। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव अंबरपुर में देर रात मकान की छत का लेंटर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग छत पर खाना खा रहे थे। छज्जा गिरने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  परशुराम जयंती कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर पहुंचे संगीत सोम, ममता-राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना

हादसे में मुकेश (50), शारदा (48), राखी (21), सावन (18) और छह वर्षीय शिव घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, मकान करीब 30 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। देर रात हुए हादसे से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई
Share This Article