1190016586

जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

जम्मू में प्रेमी जोड़े की खुदकुशी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी की इच्छा रखने वाले युवक-युवती ने परिवारों के विरोध से आहत होकर जम्मू से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। मृतकों की पहचान बिश्नाह निवासी कर्ष भगत (26) और मीरां साहिब की मधुबाला (25) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

परिवारों के विरोध से टूटा सपना

दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी कर साथ जीवन बिताना चाहते थे। लेकिन परिवार और समाज की पुरानी सोच उनके रिश्ते के बीच दीवार बनकर खड़ी हो गई। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने अपने-अपने परिजनों को मनाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने साथ जीने के बजाय साथ मरने का आत्मघाती कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली आतंकी हमला अलर्ट: मंदिर पर हमले की आशंका

अर्चना एक्सप्रेस के आगे लगाई छलांग

घटना बाड़ी ब्राह्मणा में रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर हुई। बताया जाता है कि खुदकुशी से पहले दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के पास घूमते रहे। शाम ढलते ही जैसे ही जम्मू से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस आती दिखी, दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पलक झपकते ही दोनों की मौत हो गई। रविवार शाम को दोनों के शव बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर रतनू चक इलाके में पिलर नंबर 91 के पास पड़े मिले।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी के मायके रहने से भड़का पति, बुलडोजर से ससुराल तोड़ डाला

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। देर रात तक परिवार के सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article